कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के साथ होने वाले अभद्र व्यवहार पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने खुद के बारे में भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि बीजेपी के एक नेता की गलत टिप्पणी पर अपनी बात रखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें निर्भया की तरह रेप करके मार देने की धमकी मिली थी।
Read Also: असम के इकलौते मुस्लिम बीजेपी विधायक, पेशे से ठेकेदार, कई आपराधिक केस भी दर्ज
एनडीटीवी के लिए लिखे अपने उस लेख में प्रियंका ने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे निर्भया की तरह रेप करके मार देने की धमकी मिली, क्योंकि मैंने बीजेपी के प्रवक्ता के ताने और कटाक्ष भरी बात पर उंगली उठाई थी। अगर बीजेपी को सपोर्ट करने वाले लोग यह सोचते हैं कि मैं डर जाउंगी तो वे गलत हैं। ऐसे हालातों में मैं और कड़े शब्दों में अपनी बात कहूंगी और फेसबुक पर मिलने वाली धमकियों के खिलाफ बोलूंगी।’
प्रियंका ने आगे बताया कि उन्होंने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत करके जल्द से जल्द उसे पकड़ने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि उनके साथ यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि वह ऐसी कई शिकायत पुलिस में दर्ज करवा चुकी हैं। लेख में प्रियंका ने मुंबई पुलिस की पूरी मदद देने के लिए तारीफ भी की।
इसके अलावा प्रियंका ने अरुण जेटली को सलाह देते हुए लिखा कि उन्हें सोशल मीडिया पर महिलाओं को मिलने वाली ऐसी अश्लील धमकियों को बंद करने के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए।
प्रियंका के टि्वटर अकाउंट पर वह ट्वीट भी मिल गया जिसका उन्होंने जिक्र किया है। इसमें लिखा गया था-
https://twitter.com/mazumdar_sid/status/733916956097544192
‘प्रियंका तुम्हारा रेप करके निर्भया की तरह मार दिया जाना चाहिए। तुम राहुल गांधी की लिव-इन पार्टनर क्यों नहीं बन जातीं, हाहाहा।’