Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 अगस्त, 2022) को अपने मन की बात के 92 एपिसोड रेडियो कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमृत महोत्सव के रंग भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 2023 तक चलेगा।
मोदी ने यह भी कहा कि भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं, देश और दुनिया भर के लोगों ने अमृत महोत्सव मनाया। उन्होंने कहा, “अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर हमने देश की सामूहिक शक्ति को देखा है।” मोदी ने कहा, ‘हमने तिरंगा अभियान में नए विचारों को आगे आते देखा। जैसे हमने भारतीयों को स्वच्छता अभियान और टीकाकरण अभियान के लिए आगे आते देखा, वैसे ही हमने उन्हें तिरंगा अभियान में भाग लेते देखा।’ मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव अगस्त 2023 तक चलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में अब गांव-गांव तक डिजिटल इंडिया की वजह से सुविधाएं पहुंच रही हैं। जोरसिंग गांव में इसी महीने, स्वतंत्रता दिवस के दिन से 4G internet की सेवाएं शुरू हो गई हैं। जैसे, पहले कभी गांव में बिजली पहुंचने पर लोग खुश होते थे अब नए भारत में वैसी ही खुशी, 4G पहुंचने पर होती है।
जल संरक्षण के बारे में बोलते हुए, मोदी ने कहा कि उन्होंने चार महीने पहले ‘अमृत महोत्सव’ के बारे में बात की थी और गांवों और कस्बों ने विभिन्न तरीकों से पानी के संरक्षण के लिए अमृत सरोवर का निर्माण किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये अमृत सरोवर तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा किअमृत सरोवर का उपयोग जानवरों के पानी पीने के लिए और किसानों द्वारा फसलों को पानी देने के लिए किया जा रहा है।”
मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश, झारखंड और असम जैसे राज्य कुपोषण के मुद्दे से निपटने के लिए अनोखे और विविध विचार लेकर आए हैं। “प्रौद्योगिकी का बेहतर उपयोग और जनभागीदारी भी ‘पोषण अभियान’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।
मोदी ने देश भर में विभिन्न संस्कृतियों के आगामी त्योहारों के लिए भी सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी कहा कि हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद के सम्मान में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।