Political News in Hindi Latest Updates 2019: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए दिल्ली भाजपा के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को भगवान राम का नाम जपना चाहिए, जिससे उन पर बुरी शक्तियों का साया दूर करने में मदद मिलेगी। कपूर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘भगवान श्री राम नाम मंत्र’ भी भेजा है और उसे उनकी मेज पर रखने को कहा है।

कपूर ने कहा, ‘‘बुरी शक्तियों का असर इस कदर हो गया है कि अब आपके सामने ‘जय श्री राम’ का नाम लेने से ही आप चिल्लाने लगती हैं।’’ पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे कुछ लोगों से नाराजगी जताई थी। ऐसी एक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।

हालांकि बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा बार बार ‘जय श्री राम’ का नाम लेकर धर्म को राजनीति से मिला रही है। कपूर के सहयोगी तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बनर्जी को ‘जय श्री राम’ लिखे पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता कपूर ने कहा कि रामायण में स्पष्ट कहा गया है कि जिस भी व्यक्ति के दिमाग पर यदि कोई बुरी शक्तियों का असर हो तो इसे ‘भगवान राम’ का नाम लेकर समाप्त किया जा सकता है। बग्गा ने बताया कि देशभर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ममता बनर्जी को करीब 25 लाख पोस्टकार्ड ‘जय श्री राम’ लिखकर भेजेंगे।

Live Blog

21:59 (IST)02 Jun 2019
‘राम नाम’ लें, बुरी शक्तियों का असर खत्म हो जाएगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए दिल्ली भाजपा के नेता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष को भगवान राम का नाम जपना चाहिए, जिससे उन पर बुरी शक्तियों का साया दूर करने में मदद मिलेगी। कपूर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘भगवान श्री राम नाम मंत्र’ भी भेजा है और उसे उनकी मेज पर रखने को कहा है।

कपूर ने कहा, ‘‘बुरी शक्तियों का असर इस कदर हो गया है कि अब आपके सामने ‘जय श्री राम’ का नाम लेने से ही आप चिल्लाने लगती हैं।’’ पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे कुछ लोगों से नाराजगी जताई थी। ऐसी एक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है।

हालांकि बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा बार बार ‘जय श्री राम’ का नाम लेकर धर्म को राजनीति से मिला रही है। कपूर के सहयोगी तेजिंदरपाल सिंह बग्गा और पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बनर्जी को ‘जय श्री राम’ लिखे पोस्टकार्ड भेजने का अभियान शुरू किया है।

20:11 (IST)02 Jun 2019
बिहार में राजग में सब कुछ ठीक है, नीतीश हमारे नेता: पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान ने रविवार को कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सब कुछ ठीक है और नीतीश कुमार राज्य में हमारे नेता हैं। उन्होंने जद(यू) नेता के केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में शामिल नहीं होने के फैसले को भी ज्यादा तवज्जो नहीं देने की बात कही।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राजग में सब कुछ ठीक है। नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। बहुत सारे निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए। उन्होंने (नीतीश) भी कहा है कि वह राजग में थे, हैं और रहेंगे। और, मैं वहां मजबूती देने वाली शक्ति के रूप में हूं ही।’’

18:55 (IST)02 Jun 2019
भाजपा, शिवसेना बराबर सीटों पर महाराष्ट्र विधानसभा लड़ेगी चुनाव

नाव लड़ेंगी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। राज्य में इस साल सितंबर - अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस इस शीर्ष पद के लिए लोगों, भाजपा और शिवसेना की स्वभाविक पसंद हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दल 288 सदस्यीय विधानसभा में 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और 18 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे।

पाटिल ने कहा, ‘‘(भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि दोनों दल विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे। हमारी पार्टी इससे पीछे नहीं हटेगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 122 विधायक हैं और आठ निर्दलीय विधायक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। इस तरह हमें सिर्फ पांच सीटें अतिरिक्त मिलेंगी।’’

17:59 (IST)02 Jun 2019
चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद ग्राम प्रवास कार्यक्रम फिर से शुरू करेंगे कुमारस्वामी

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में जदएस के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को घोषणा की कि वह ‘ग्राम वस्तव्य’ (ग्राम प्रवास) कार्यक्रम फिर से शुरू करेंगे जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों की चुनौतियों का पता चल सके। कुमारस्वामी ने इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद के लिए की थी। उनका उक्त कार्यकाल फरवरी 2006 से अक्टूबर 2007 तक था।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘‘ग्राम वस्तव्य लोगों तक पहुंच बनाने, उनकी समस्याएं समझने और सरकार के कामकाज के बारे में जानने का एक तरीका है। जल्द ही ‘ग्राम वस्तव्य’ की शुरूआत सरकारी स्कूलों में होगी।’’ कुमारस्वामी अपने पूर्ववर्ती कार्यकाल के दौरान अपनी इस पहल के तहत रात ग्रामीणों के घर पर गुजारते थे। हालांकि इस बार उन्होंने सरकारी स्कूलों में ठहरने का निर्णय किया है।

16:40 (IST)02 Jun 2019
राजस्थान सरकार लाएगी राइट टू हेल्थ बिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को चिकित्सा की उत्तम सुविधा मिले, इसके लिए सरकार राइट टू हेल्थ बिल पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बिल को राज्य में लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की दुनियाभर में सराहना की गई है। वर्तमान में लगभग 17 राज्यों ने इस योजना से प्रेरित होकर अपने यहां योजनाएं लागू कर रखी हैं।

14:32 (IST)02 Jun 2019
नीतीश बोले- भाजपा के साथ कोई मतभेद नहीं, सब ठीक है

नीतीश कुमार की कैबिनेट में आज 8 मंत्री और शामिल किए गए हैं। ये सभी मंत्री जदयू के हैं। वहीं जब सीएम नीतीश कुमार से भाजपा के किसी नेता को कैबिनेट में शामिल नहीं किए जाने के बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि ये सीटें जदयू कोटे की थीं, इसलिए भाजपा के किसी नेता को इसमें शामिल नहीं किया गया। भाजपा से रिश्ते के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि कोई मतभेद नहीं है और सब ठीक है।

13:30 (IST)02 Jun 2019
केसी त्यागी बोले- जदयू कभी भी एनडीए सरकार में शामिल नहीं होगी

केन्द्र की मोदी सरकार में एक मंत्री पद दिए जाने से असंतुष्ट जदयू ने सरकार से बाहर रहने का फैसला किया है। जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बताया कि जो प्रस्ताव हमें दिया गया था वह स्वीकार करने लायक नहीं था। इसलिए हमने फैसला किया है कि हम भविष्य में भी एनडीए के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल नहीं होंगे और यह हमारा आखिरी फैसला है।

12:24 (IST)02 Jun 2019
राजनाथ सिंह सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को बतौर मंत्री अपने दिल्ली से बाहर के पहले दौरे पर सियाचिन ग्लेशियर का जाएंगे। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

12:11 (IST)02 Jun 2019
इन नेताओं को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में किया गया है शामिल

बिहार में आज जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें अशोक चौधरी, श्याम रजक, एल. प्रसाद, बीमा भारती, राम सेवक सिंह, संजय झा, नीरज कुमार और नरेंद्र यादव का नाम शामिल है।

11:33 (IST)02 Jun 2019
नीरज कुमार, श्याम रजक और अशोक चौधरी को बनाया जा सकता है मंत्री

बिहार की नीतीश कुमार सरकार आज कैबिनेट विस्तार करने जा रही है। इस विस्तार के तहत 8 नेताओं को मंत्री पद से नवाजा जाएगा। जिन नेताओं को मंत्री पद दिए जाने की उम्मीद है, उनमें नीरज कुमार, श्याम रजक और अशोक चौधरी का नाम प्रमुख है।

10:50 (IST)02 Jun 2019
राष्ट्रीय पुलिस मेमोरियल पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचे। वहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी अमित शाह के साथ मौजूद थे।

10:40 (IST)02 Jun 2019
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- हिस्सेदारी 1947 में दे दी

भाजपा नेता माधव भंडारी ने असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मुसलमान देश में किराएदार नहीं बल्कि हिस्सेदार हैं।' भाजपा नेता माधव भंडारी का कहना है कि उन्हें सोच समझकर के बोलना चाहिए। उनको किसी ने किराएदार नहीं कहा, लेकिन हिस्सेदारी की भाषा बोलेंगे तो हिस्सेदारी 1947 में दे दी तो मामला खत्म हो गया।