India Energy Week 2023: कर्नाटक के अपने दौरे में सोमवार (6 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बेंगलुरु (Bengaluru) में इंडिया एनर्जी वीक 2023′ (IEW 2023) का उद्घाटन करेंगे। बेंगलुरु में 6-8 फरवरी तक इंडिया एनर्जी वीक 2023 (India Energy Week 2023) का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन का मकसद भारत के ऊर्जा ढांचे की बढ़ती ताकत को एनर्जी ट्रांजिशन पावरहाउस (Energy transition powerhouse) के रूप में दिखाना है।

क्या है India Energy Week 2023 का आयोजन

आधिकारिक जानकारीके मुताबिक इंडिया एनर्जी वीक 2023 (India Energy Week 2023 ) का आयोजन उन चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा उद्योग ( Traditional and non-traditional energy industry), सरकारों और शिक्षा जगत के प्रमुख विशेषज्ञों को एक मंच पर साथ लाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर के 30 से अधिक मंत्रियों की उपस्थिति देखी जाएगी। भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए 30 हजार से अधिक प्रतिनिधि, करीब एक हजार प्रदर्शक और 500 वक्ता आयोजन में हिस्सा लेंगे।

PM Narendra Modi ने ट्वीट कर Karnataka Visit के बारे में बताया

पीएम मोदी ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं कल (6 फरवरी को) कर्नाटक में रहूंगा। बेंगलुरु पहुंचने पर मैं इंडिया एनर्जी वीक 2023 में भाग लूंगा। इसके बाद मैं प्रमुख विकास कार्यों का शुभारंभ करने और विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखने के लिए तुमकुरु जाऊंगा।’

PM Modi लॉन्च करेंगे इथेनॉल के मिश्रण वाला ई20 ईंधन

इंडिया एनर्जी वीक 2023 के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) इथेनॉल (Ethanol) के मिश्रण वाले ईंधन ई20 (E20 Fuel) को लॉन्च करेंगे। ई20 ईंधन को 20 फीसदी तक पेट्रोल (Petrol) में मिलाया जा सकता है। इथेनॉल सम्मिश्रण रोडमैप के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेल विपणन कंपनियों के 84 रिटेल आउटलेट्स पर E20 ईंधन लॉन्च करेंगे। सरकार का लक्ष्य 2025 तक इथेनॉल के पूर्ण 20 फीसदी सम्मिश्रण को हासिल करना है। देश की कई प्रमुख तेल विपणन कंपनियां 2जी-3जी इथेनॉल संयंत्र स्थापित कर रही हैं।

इसके बाद और क्या है PM Modi का कार्यक्रम?

इंडिया एनर्जी वीक 2023 के बाद तेल और गैस सीईओ (CEOs) के साथ एक गोलमेज बातचीत में पीएम मोदी (PM Modi) वैश्विक ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) के क्षेत्र में कई पहल शुरू करेंगे। पीएम मोदी ग्रीन एनर्जी आधारित वाहनों वाले ग्रीन मोबिलिटी रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा पीएम मोदी इंडियन ऑयल के इंडोर कुकिंग सिस्टम ट्विन-कुकटॉप मॉडल और इसके कमर्शियल रोल-आउट की शुरुआत भी करेंगे। इसके बाद वह तुमकुरु में एचएएल (HAL) के हेलीकॉप्टर प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास कार्यक्रम के तहत इंडस्ट्रियल टाउनशिप की नींव रखेंगे।