प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए ने पीएम मोदी ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अपने जन्मस्थान मुंबई में ‘चौथे या पांचवें’ स्थान पर रही। असम के कालियाबोर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का जन्म 1885 में मुंबई में हुआ था, लेकिन फिर भी वह अपनी नकारात्मक राजनीति के कारण पहले स्थान पर नहीं आ पाई। पीएम मोदी ने कहा कि सालों तक राज्य पर शासन करने के बावजूद महाराष्ट्र में पार्टी पूरी तरह खत्म हो गई है।

जिस मुंबई में पैदा हुई कांग्रेस, वहां चौथे-पांचवें नंबर की पार्टी- पीएम

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने देश का भरोसा खो दिया है क्योंकि उसके पास कोई विकास का एजेंडा नहीं है। मुंबई शहर में कांग्रेस का जन्म हुआ था, आज वह चौथे या पांचवें नंबर की पार्टी बन गई है। महाराष्ट्र में जहां कांग्रेस ने सालों तक शासन किया, कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गई है।”

BMC में कांग्रेस का प्रदर्शन

बता दें कि BMC चुनावों में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही और उसे सिर्फ 24 सीटें मिलीं, जो 2017 के चुनावों में 31 सीटों से कम थीं। पार्टी ने प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था।

पीएम मोदी के कान में लगा ये खास गैजेट क्या है? जानें करता है क्या काम, हर किसी के मन में है ये सवाल

कांग्रेस ने VBA के साथ मिलकर लातूर नगर निगम चुनाव जीता। इस 70 सदस्यीय निकाय में 43 सीटें हासिल करके स्पष्ट बहुमत हासिल किया। बीजेपी 22 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। कुल मिलाकर कांग्रेस ने महाराष्ट्र भर में 2,869 नसीटों में से 528 पर चुनाव लड़ा और 226 सीटें जीतीं। कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने पार्टी पर राज्य की पहचान, संस्कृति और सुरक्षा की कीमत पर सत्ता हथियाने के लिए दशकों तक घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगाया।

पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि अनियंत्रित घुसपैठ ने राज्य की आबादी को बदल दिया है, अपराध बढ़ा है और आदिवासी जमीनों पर अतिक्रमण हुआ है। उन्होंने कहा, “सरकार बनाने और वोट जीतने के लिए, कांग्रेस ने आपकी जमीन घुसपैठियों को सौंप दी। घुसपैठिए असम के साथ-साथ देश के लिए भी बड़ा खतरा हैं। आपको कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।”

पीएम मोदी ने आगे कांग्रेस पर राजनीतिक सत्ता के लिए घुसपैठियों पर निर्भर रहने की एक ही नीति अपनाने का आरोप लगाया, और दावा किया कि इसी वजह से पार्टी को दूसरी जगहों पर मतदाताओं ने खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री ने बीजेपी के नेतृत्व वाली असम सरकार की घुसपैठ, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और जंगलों, धार्मिक स्थलों और विरासत संरचनाओं की रक्षा करने के लिए प्रशंसा की।

(यह भी पढ़ें- पीएम मोदी पर ट्रंप की टिप्पणी)