PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh, PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम तीसरी बाद देश के पीएम पद की शपथ ली। उनके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित 30 नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इन नेताओं के बाद राष्ट्रपति ने मनोहर लाल खट्टर, कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव , गजेंद्र शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरण रीजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी और सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Cabinet Ministers Full List 2024: Check Here

इन सासंदों के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ दिलाई। जिन नेताओं को केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद दिया गया उनमें जयंत चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

ये हैं मोदी सरकार के राज्यमंत्री – श्रीपद नाईक, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा

PM Modi New Cabinet Ministers Full List: Check Here

Live Updates
18:05 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: हम स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ रहे- हिमंत बिस्वा सरमा

PM Modi Oath Ceremony LIVE: शनिवार को अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं कई दिनों से रामलला के दर्शन करना चाहता था। आज यहां आकर मुझे खुशी हो रही है। मैंने प्रार्थना की कि मोदी का अगला कार्यकाल बहुत अच्छा हो, असम और पूरा देश बहुत अच्छा हो। भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेगा। यह ऐतिहासिक है। हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ रहे हैं। कांग्रेस की कोई जवाबदेही नहीं है कि 10 साल बाद भी वे 100 तक क्यों नहीं पहुंच पाए। अगर मैं कांग्रेस में होता तो गांधी परिवार को जवाबदेह ठहराता। बस यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे जवाबदेह न हों, कुछ लोग एक हारने वाली पार्टी के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं।

18:03 (IST) 8 Jun 2024
PM Modi Oath Ceremony LIVE: सिक्किम के राज्यपाल दिल्ली पहुंचे

PM Modi Oath Ceremony LIVE: सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इस शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का अवसर मिल रहा हैं।