PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh, PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम तीसरी बाद देश के पीएम पद की शपथ ली। उनके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित 30 नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
इन नेताओं के बाद राष्ट्रपति ने मनोहर लाल खट्टर, कुमारस्वामी, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव , गजेंद्र शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरदीप सिंह पुरी, किरण रीजीजू, चिराग पासवान, किशन रेड्डी और सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
Cabinet Ministers Full List 2024: Check Here
इन सासंदों के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ दिलाई। जिन नेताओं को केंद्रीय मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद दिया गया उनमें जयंत चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, प्रतावराव जाधव, राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह शामिल हैं।
ये हैं मोदी सरकार के राज्यमंत्री – श्रीपद नाईक, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा
PM Modi New Cabinet Ministers Full List: Check Here
PM Modi Oath Ceremony LIVE: इन्हें भी दिलाई गई केंद्रीय राज्यमंत्री पद की शपथ
टोकन साहू
राजभूषण चौधरी
श्रीनिवास वर्मा
हर्ष मल्होत्रा
नीमूबेन बामणिया
मुरलीधर मोहोल
जॉर्ज कुरियन
पबित्रा मार्गेरिटा
PM Modi Oath Ceremony LIVE:
भागीरथ चौधरी
सतीश चंद्र दुबे
संजय सेठ
रवनीत सिंह बिट्टू
दुर्गादास उड़के
रक्षा खडसे
सुकांत मजूमदार
सावित्री ठाकुर
PM Modi Oath Ceremony LIVE: ये हैं मोदी सरकार के राज्यमंत्री
शोभा करंदलाजे
बीएल वर्मा
कीर्ति वर्धन सिंह
शांतनु ठाकुर
सुरेश गोपी
एल मुरुगन
अजय टम्टा
बंदी संजय कुमार
कमलेश पासवान
PM Modi Oath Ceremony LIVE: ये हैं मोदी सरकार के राज्यमंत्री
जितिन प्रसाद
श्रीपद नाईक
पंकज चौधरी
कृष्णपाल गुर्जर
रामदास अठावले
रामनाथ ठाकुर
नित्यानांद राय
अनुप्रिया पटेल
वी सोमन्ना
पी चंद्रशेखर
एसपी सिंह बघेल
राव इंद्रजीत सिंह
डॉ. जितेंद्र सिंह
अर्जुन राम मेघवाल
प्रताप राव जाधव
जयंत चौधरी
PM Modi Oath Ceremony LIVE: हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उनके बाद गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: अन्नपूर्णा देवी औऱ किरण रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया और किशन रेड्डी बनाए गए कैबिनेट मंत्री
PM Modi Oath Ceremony LIVE: भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत को भी बने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार 3.0में कैबिनेट मंत्री पद दिया गया।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: राष्ट्रपति ने गिरिराज सिंह, जुएल ओरांव और अश्विनी वैष्णव को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: धारवाड़ के सांसद प्रल्हाद जोशी को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: राम मोहन नायडू को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: असम के पूर्व मुख्यमंत्री और अब लोकसभा सांसद सर्वानंद सोनोवाल को मोदी सरकार में फिर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: जदयू के राजीव रंजन सिंह बने कैबिनेट मंत्री।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी सरकार 3.0 में धर्मेंद्र प्रधान को फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी सरकार 3.0 में भी पीयूष गोयल को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है। वह महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी कैबिनेट में एस जयशंकर को दोबारा जगह दी गई है। उनके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएंम मनोहर लाल खट्टर को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: विदिशा से रिकॉर्ड वोटों से जीतने वाले शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। उनके बाद राष्ट्रपति ने निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर को को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: राष्ट्रपति ने अमित शाह के बाद नितिन गडकरी और जेपी नड्डा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद अमित शाह ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। वो तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचीं।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अपनी पत्नी के साथ शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंच चुके हैं।
PM Modi Oath Ceremony LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा - मैं संवैधानिक कर्तव्य के कारण इस कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। मैं राज्यसभा में विपक्ष का नेता हूं, यह मेरा कर्तव्य है..."
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी को बधाई देंगे, तो उन्होंने कहा, "अगर मैं मिलूंगा, तो देखूंगा..."
PM Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट का शपथ समारोह यहां देखिए लाइव
PM Modi Oath Ceremony LIVE: AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनने जा रही नई सरकार एक साल के भीतर गिर जाएगी। उन्होंने कहा, “यह जो सरकार (मोदी सरकार) बनने जा रही है, इसकी आयु छह महीने से लेकर एक साल की है। इससे ज्यादा यह सरकार नहीं चलेगी। राजग की एक सरकार 13 दिन चली, एक 13 महीने चली और मौजूदा सरकार छह महीने से लेकर एक साल के अंदर गिर जाएगी।”