Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने में महज कुछ ही दिन का समय बचा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को एक और गुड न्यूज दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जनता ने भी कांग्रेस को सीरियस लेना बंद कर दिया है।

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेस में जब उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पंजाब को लेकर एक कॉन्फ्रेंस की है। इसमें उन्होंने बताया कि पंजाब में जिस कदर वादा किया था महिलाओं को 1000 रुपये दिए जाएंगे तो वह पूरा नहीं किया है। अब दिल्ली में 2100 रुपये एक तरह से झूठ है। अजय माकन कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और बताएंगे कि आप किस तरह से फर्जी वादे करती है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि उनको प्रेस कॉन्फ्रेंस करने दीजिए। आप लोग कांग्रेस को इतना सीरियस क्यों लेते हैं। जनता ने उनको सीरियस लेना बंद कर दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को दी गुड न्यूज

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार आपको हर महीने 20-20 हजार लीटर पानी फ्री उपलब्ध करवा रही है। लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के बिल दिल्ली में जीरो आते हैं। लेकिन जब मैं जेल गया तो इन लोगों ने पता नहीं क्या किया। कुछ तो गड़बड़ की कि लोगों के लाखों-लाखों रुपये के हर महीने पानी के बिल आने लगे। लोग अपने पानी के बिलों को लेकर त्रस्त हैं। हमारे दिल्ली के लोग किसी भी बात से दुखी हो हम लोग ये बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। आज मैं सार्वजनिक तौर पर ऐलान करना चाहता हूं कि जिन लोगों के गलत पानी के बिल आए हुए हैं, उन्हें भरने की जरूरत नहीं है। चुनाव के बाद उनके गलत बिल माफ़ कर दिए जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये मेरी गारंटी है।

मैं भी कोई शीशमहल बना सकता था

पंजाब की महिलाओं के प्रदर्शन पर क्या बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के प्रदर्शन पर कहा कि वो पंजाब की महिला नहीं है। कांग्रेस और बीजेपी को औपचारिक तौर पर ऐलान कर देना चाहिए कि वो आम आदमी पार्टी के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चोरी छिपे अलायंस करना सही बात नहीं है। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अभी तक तो बीजेपी के पास में ना तो सीएम चेहरा है और ना ही दिल्ली को लेकर कोई भी विजन है। दस साल में बीजेपी ने कोई भी काम नहीं किया है। बीजेपी आम आदमी पार्टी को गालियां देकर चुनाव जीतना चाहती है। अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी के आरोपों पर किया पलटवार पढ़ें पूरी खबर…