Parliament Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र का आज 6वां दिन है। मणिपुर के मुद्दे पर शुक्रवार को भी संसद में संग्राम के आसार हैं। विपक्षी सांसद आज सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्यों को 27 जुलाई और आम आदमी पार्टी ने अपने सांसदों को 27 और 28 जुलाई को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मंजूर करने के बाद विपक्षी दल आज ही प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

मणिपुर में जारी गतिरोध को कम करने के लिए केंद्र ने बुधवार को राज्य के कुकी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एक IB अधिकारी की मैतेई नागरिक समाज संगठन के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत हुई। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

09:56 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live Update: विरोध के लिए काले कपड़े पहन रहे विपक्षी गठबंधन

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम (भारत का विपक्षी गठबंधन) मणिपुर संकट पर सरकार की चुप्पी के खिलाफ अपने विरोध के तहत आज काले कपड़े पहन रहे हैं।

09:54 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में मिलेंगे INDIA गठबंधन के सदस्य

कांग्रेस के लोकसभा के मुख्य व्हिप ने कहा कि आज सुबह 10 बजे, INDIA गठबंधन के सदस्य सदन के लिए हमारी रणनीति पर चर्चा करने के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में मिलेंगे।

09:39 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: JD(U) ने पार्टी सांसदों को जारी किया व्हिप

JD(U) ने संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसदों को विधेयक (दिल्ली सेवाओं पर केंद्र के विधेयक) के खिलाफ मतदान करके पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए व्हिप जारी किया है।

09:24 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Update: प्रधानमंत्री संसद में आएं और मणिपुर हिंसा पर बोलें- आप सांसद संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज INDIA (विपक्षी गठबंधन) के धरने का चौथा दिन है और हमारा पीएम से एक ही अनुरोध है – संसद में आएं और मणिपुर हिंसा पर बोलें।

09:22 (IST) 27 Jul 2023
parliament live: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक का बहिष्कार कर सकता है विपक्ष

सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गुट INDIA आज सुबह 10 बजे होने वाली राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक का बहिष्कार कर सकता है।

09:20 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live Update: जब जरूरी होगा तब प्रधानमंत्री संसद के अंदर बोलेंगे- बीजेपी सांसद

मणिपुर मुद्दे पर संसद में हंगामे और विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बीजेपी सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि वे चर्चा की मांग कर रहे हैं और हम तैयार हैं। गृह मंत्री ने कहा है कि विपक्ष जब तक चाहे चर्चा चल सकती है। वो क्यों चाहते हैं कि पीएम पहले बोलें? पीएम पहले ही संसद के बाहर बोल चुके हैं। जब जरूरी होगा तब वह अंदर बोलेंगे। वह चर्चा के बाद बोल सकते हैं लेकिन विपक्षी हंगामा कर रहे हैं। उनके पास संख्या नहीं है।

09:16 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: प्रधानमंत्री को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए- AAP सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज टीम I.N.D.I.A. के विरोध प्रदर्शन का चौथा दिन है और हम मांग कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में आना चाहिए और मणिपुर मुद्दे पर बोलना चाहिए। मणिपुर जल रहा है और लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी I.N.D.I.A. की तुलना आतंकवादी समूहों से कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि वह 2024 में सत्ता में आएंगे। उन्हें कम से कम कुछ संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

सरकार ने लोकसभा में बुधवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पेश किया। मणिपुर हिंसा पर तनातनी के बीच सरकार ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े चार विधेयकों के अलावा खान-खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक भी पेश किया है। इसके अलावा वन संरक्षण संशोधन विधेयक लोकसभा में ध्वनि मत से पारित किया गया। 15 मिनट में छह विधेयक पेश किए गए।

वो अविश्वास प्रस्ताव जो NDA के लिए बना था गेमचेंजर, पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर पर लोकसभा में हंगामा, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=Sq3po0sNXoY