Parliament Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र का आज 6वां दिन है। मणिपुर के मुद्दे पर शुक्रवार को भी संसद में संग्राम के आसार हैं। विपक्षी सांसद आज सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्यों को 27 जुलाई और आम आदमी पार्टी ने अपने सांसदों को 27 और 28 जुलाई को संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मंजूर करने के बाद विपक्षी दल आज ही प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

मणिपुर में जारी गतिरोध को कम करने के लिए केंद्र ने बुधवार को राज्य के कुकी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही केंद्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एक IB अधिकारी की मैतेई नागरिक समाज संगठन के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत हुई। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

Live Updates

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।

16:10 (IST) 27 Jul 2023
Live Update: क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं- रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता ने रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ऐसा क्यों है कि मणिपुर शब्द भाजपा और मोदी सरकार के लिए हानिकारक है? क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है?

16:08 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: लोकसभा कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा कल 28 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

15:56 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: सरकार सुप्रीम कोर्ट को यह बताना बंद करे कि स्थिति सामान्य है- उमर अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे लगता है कि इस सरकार को स्थिति पर भरोसा रखना चाहिए। या तो स्थिति सामान्य नहीं है, तो उन्हें दुनिया को यह बताना बंद कर देना चाहिए कि यह सामान्य है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को यह बताना बंद करें कि स्थिति सामान्य है क्योंकि अगर ऐसा है सामान्य है तो ईद पर नमाज़ न रोकें, जामा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ न रोकें। धार्मिक नेताओं को उनकी धार्मिक और सामाजिक ज़िम्मेदारियां निभाने से न रोकें।

15:50 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: देश की जनता के सामने कांग्रेस बेनकाब- जगदंबिका पाल

भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कहा कि तरह से राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, उससे देश की जनता के सामने कांग्रेस बेनकाब हो गई है। सरकार संसद में मणिपुर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सदन को चलने नहीं दे रहे हैं और चर्चा से भाग रहे हैं।

15:24 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: लोकसभा दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

15:15 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: निलंबन के खिलाफ सुबह 10 बजे से संसद की कार्यवाही स्थगित होने तक धरने पर बैठेंगे संजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों की अपील के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह अब अपने निलंबन के खिलाफ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित होने तक धरने पर बैठेंगे। निलंबन के बाद से संजय सिंह संसद परिसर में लगातार धरने पर हैं। उन्हें सोमवार को सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया था।

15:02 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: काले कपड़े तो मातम में पहने जाते हैं- अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि काले कपड़े तो मातम में ही पहने जाते हैं। यह जो नई पार्टी बनी है उसके जन्म के साथ ही कोई स्वर्ग सिधार गया होगा इसलिए ये काले कपड़े पहनकर आए हैं। सरकार के लिए सभी धर्मों के लोग एक समान है, इसके लिए कानून बनाने की आवश्यकता है। कुछ लोग तो पैदा ही विरोध करने के लिए हुए हैं। इसमें किसी को क्या ऐतराज है कि सरकार सबको समान नज़र से देखे?

14:44 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: लोकसभा 3 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के देखते हुए लोकसभा को तीन बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

14:41 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: अब संसद परिसर में दिन के समय ही धरना देंगे संजय सिंह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों की अपील के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को फैसला किया कि वह अब अपने निलंबन के खिलाफ प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर संसद की कार्यवाही स्थगित होने तक धरने पर बैठेंगे। निलंबन के बाद से संजय सिंह संसद परिसर में लगातार धरने पर हैं।

14:11 (IST) 27 Jul 2023
parliament live: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संसद के बाहर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संसद के बाहर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा पीएम मोदी को मणिपुर पर विपक्ष के सवालों का सामना करना चाहिए।

14:07 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: नरेंद्र मोदी केवल आरएसएस के कुछ चुनिंदा लोगों के पीएम- राहुल गांधी

एक वीडियो मैसेज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आपको आश्चर्य होगा कि देश के पीएम मणिपुर जाकर इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि नरेंद्र मोदी केवल आरएसएस के कुछ चुनिंदा लोगों के पीएम हैं। उनका मणिपुर से कोई लेना-देना नहीं है। वह जानते हैं कि उनकी विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है।

14:02 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के दौरान हंगामा

संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान के दौरान हंगामा मच गया क्योंकि ट्रेजरी बेंच के सदस्यों ने 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए, जबकि विपक्ष के सदस्यों ने 'भारत, भारत' के नारे लगाए।

13:51 (IST) 27 Jul 2023
parliament live: सरकार संसदीय परंपरा के खिलाफ लोकसभा में विधेयक ला रही- कार्ति चिदंबरम

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने कहा कि संसदीय प्रक्रिया बहुत स्पष्ट रूप से कहती है कि जब कोई अविश्वास प्रस्ताव अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है, तो सरकार उस पर मतदान होने तक कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं कर सकती है, लेकिन सरकार लोकसभा में पारित करने के लिए विधेयक ला रही है। यह पूरी तरह से गलत है, यह संसदीय परंपरा के खिलाफ है।

13:19 (IST) 27 Jul 2023
Live News: मणिपुर का दौरा करेगी I.N.D.I.A गठबंधन की टीम

I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों की टीम 29 और 30 जुलाई को मणिपुर का दौरा करेगी।

13:08 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: प्रधानमंत्री संसद का अपमान कर रहे- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सदन चल रहा है, हम मांग कर रहे हैं कि PM वहां आएं और बयान दें लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे हैं और चुनाव की बात कर रहे हैं। जब वे वहां जा सकते हैं तो क्या आधे घंटे के लिए सदन में आकर बयान नहीं दे सकते? खड़गे ने कहा कि इसका मतलब है कि लोकतंत्र में उनकी कोई रुचि नहीं है, कोई विश्वास नहीं है। वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा नहीं करना चाहते, वे संसद का अपमान कर रहे हैं।

12:51 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: आपस में जो भी विवाद हो लेकिन देश के बाहर हमें एकता दिखानी चाहिए- विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि ऐसे विषय पर जिससे पूरे देश का हित जुड़ा है उसे विपक्ष सुनने को तैयार नहीं था। उनके मन में था कि कुछ भी सफलता हो उन्हें या तो उसकी आलोचना करनी है या देश तक उस संदेश को पहुंचने नहीं देना है। देश में आपस में जो भी विवाद हो लेकिन देश के बाहर तो हमें एकता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कम से कम जहां देशहित, प्रगति की बात हो वहां हमें राजनीति को दरकिनार कर उसकी प्रशंसा करनी चाहिए।

12:33 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: 2018 में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर उनका क्या हश्र हुआ था- मुख्तार अब्बास नक़वी

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर कहा कि वे 2018 में अविश्वास प्रस्ताव लाए और देखें कि उनका क्या हश्र हुआ और लोगों ने हमें क्या दिया।

12:14 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: राज्यसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

12:00 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: जिनका मन और तन काला है उनके दिल में क्या छुपा है- पीयूष गोयल

विपक्षी सांसदों द्वारा पहने जाने वाले काले कपड़ों पर राज्यसभा में सदन के नेता, पीयूष गोयल ने कहा कि यह काले कपड़े पहनने वाले लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि देश की बढ़ती हुई ताकत आज क्या है? जिनका मन और तन काला है उनके दिल में क्या छुपा है? इनका वर्तमान, भूत और भविष्य काला है लेकिन हमें उम्मीद है कि उनकी जिंदगी में भी रोशनी आएगी।

11:49 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: सरकार को सत्ता में नहीं रहना चाहिए- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की तरफ से ये बात आ रही है कि अर्थव्यवस्था में हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। क्या अर्थव्यवस्था में 1 नंबर पर पहुंचने से देश में नारियों और बेटियों का ये सम्मान होगा? मणिपुर की घटना ने सबको बात करने के लिए मजबूर किया है, इसके लिए सदन से बेहतर कौन सी जगह है? वहां क्या-क्या हो रहा है सब सरकार को पता होगा, अगर सब पता होते हुए सरकार ने सब देखा है तो सरकार को सत्ता में नहीं रहना चाहिए।

11:35 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live Update: कांग्रेस ने बिना किसी विपक्षी पार्टी से बात किए अविश्वास प्रस्ताव दिया- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उस दिन प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2023 में आप अविश्वास प्रस्ताव लाइए, वे तैयारी करके आए पर उसमें भी विविधता है। कांग्रेस पार्टी ने बिना किसी विपक्षी पार्टी से बातचीत किए अविश्वास प्रस्ताव दिया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने से और काले कपड़े पहनने से कुछ नहीं होगा, बाद में काला पहनकर ही घूमना पड़ेगा। हमारे गृह मंत्री 3 दिन के लिए मणिपुर गए थे।

11:21 (IST) 27 Jul 2023
PARLIAMENT LIVE UPDATE: विपक्ष ने संसद के बाहर लगाए सरकार के खिलाफ नारे

विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं ने संसद के बाहर मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

11:15 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: प्रधानमंत्री मोदी की सोच बहुत आगे की है- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष का काम है विरोध करना, वे करें। देश बहुत तेज़ी से तरक्की कर रहा है लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा। वे कुछ भी करें उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की सोच बहुत आगे की है। PM ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना देखा है, क्या वे इसे रोकना चाहते हैं?

11:14 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: विरोध प्रदर्शन नहीं, हर कोई काले कपड़े पहनेगा- सपा नेता

संसद में चल रहे गतिरोध पर सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि कोई विरोध प्रदर्शन नहीं होगा। हर कोई काले कपड़े पहनेगा या अपनी बांह पर काला कपड़ा बांधेगा। हम चिंतित हैं क्योंकि मणिपुर की सीमा म्यांमार से लगती है, जहां सैन्य शासन है और आतंकवादियों को पनाह देता है।

11:12 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों की सदन में नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वे पीएम मोदी की मौजूदगी में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।

11:03 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: काला कपड़ा PM मोदी के अहंकार के खिलाफ- कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर के लोगों के घाव पर नमक छिड़क रहे हैं। जिस समय हम बोल रहे हैं कि वे मणिपुर जाकर देश की व्यवस्था संभाले, राष्ट्रहित में काम करें उस समय वे यहां भाषण दे रहे हैं। पहली बार हमें ऐसा PM मिला है, जो देश के एक हिस्से में आग लगने के बावजूद अपने भाषण में मगन हैं। यह काला कपड़ा PM मोदी के अहंकार के खिलाफ है।

10:35 (IST) 27 Jul 2023
parliament live: विपक्ष के नेता का अपमान किया गया- प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर हम मणिपुर के बारे में बात करते हैं तो हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं। संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया था, उनका माइक बंद करके विपक्ष के नेता का अपमान किया गया है। विरोध के रूप में हम आज संसद में काले कपड़े पहन रहे हैं।

10:34 (IST) 27 Jul 2023
Parliament Live: आज काले कपड़े पहनेगा विपक्ष- राघव चड्ढा

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए पूरा भारत विपक्षी गठबंधन आज काले कपड़े पहनेगा।

10:12 (IST) 27 Jul 2023
LIVE NEWS: विपक्ष की आवाज का गला घोंट दिया गया है- मणिकम टैगोर

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि भारत के लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे का माइक बंद कर दिया गया। विपक्ष की आवाज का गला घोंट दिया गया है। हम आज काली पोशाक पहनकर संसद में अपना विरोध दिखा रहे हैं।

09:58 (IST) 27 Jul 2023
PARLIAMENT LIVE: प्रधानमंत्री मणिपुर पर बात करें इसलिए लाया अविश्वास प्रस्ताव- RJD सांसद

विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए यह सुनिश्चित करने का एक साधन है कि प्रधानमंत्री मणिपुर की स्थिति के बारे में बात करें।

सरकार ने लोकसभा में बुधवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक पेश किया। मणिपुर हिंसा पर तनातनी के बीच सरकार ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े चार विधेयकों के अलावा खान-खनिज विकास विनियमन संशोधन विधेयक भी पेश किया है। इसके अलावा वन संरक्षण संशोधन विधेयक लोकसभा में ध्वनि मत से पारित किया गया। 15 मिनट में छह विधेयक पेश किए गए।

वो अविश्वास प्रस्ताव जो NDA के लिए बना था गेमचेंजर, पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर पर लोकसभा में हंगामा, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=Sq3po0sNXoY