Palam (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली की सत्ता अरविंद केजरीवाल से दूर जा चुकी है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पालम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, यहां से बीजेपी के कुलदीप सोलंकी ने आप के जोगिंदर सोलंकी को करारी मात दी है।
पालम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने जोगिंदर सोलंकी को उम्मीदवार बनाया तो वहीं भाजपा ने भी कुलदीप सोलंकी को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने इस विधानसभा सीट से मांगेराम को उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव में बीजेपी और आप के बीच कांटे की लड़ाई मानी जा रही थी।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | जोगिंदर सोलंकी | 69144 |
बीजेपी | कुलदीप सोलंकी | 78098 (जीते) |
कांग्रेस | मांगेराम | 4494 |
2020 में आम आदमी पार्टी ने दर्ज की थी बड़ी जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पालम विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। आम आदमी पार्टी की भावना गौड़ को 92,775 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी उम्मीदवार विजय पंडित को 60,010 वोट मिले थे। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इस सीट से 32,765 वोटों से जीत दर्ज की थी। तीसरे नंबर पर बीएसपी की उम्मीदवार गीता रही थी, जिन्हें 786 वोट मिले थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | भावना गौड़ | 92,775 |
बीजेपी | विजय पंडित | 60,010 |
बीएसपी | गीता | 786 |
आम आदमी पार्टी ने पहली बार दर्ज की थी जीत
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में पालम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीत हासिल की थी। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार भावना गौड़ को 82637 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के धर्मदेव सोलंकी को 51,788 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीदवार मदन मोहन तीसरे नंबर पर थे, जिन्हें 10,529 वोट मिले थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | भावना गौड़ | 82,637 |
बीजेपी | धर्मदेव सोलंकी | 51,788 |
कांग्रेस | मदन मोहन | 10,529 |