मुंबई में हमेशा व्यस्त रहने वाली क्रॉफर्ड मार्केट के पास स्थित MRA मार्ग पुलिस स्टेशन पर पहाड़ी टोपी और पठानी कुर्ता पहने एक बुजुर्ग आसपास के लोगों के अब जाना-पहचाना चेहरा बन चुका है। कभी-कभी वह इधर-उधर घूमता रहता है या पुलिस अधिकारियों और आने वाले लोगों को चाय परोसने के लिए बुलाया जाता है।

हालांकि ज्यादातर समय, यह बुजुर्ग व्यक्ति अकेले बैठा रहता है और पुलिस स्टेशन के बाहर अव्यवस्थित ट्रैफिक को देखता रहता है। रात होने पर वह पुलिस थाने में एक खाली जगह पर सो जाता है। द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में वो कहते हैं, “…मैं सो नहीं पाता हूं, मैं घर के बारे में सोचता रहता हूं।”

हम बात कर रहे हैं 65 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक नादिर करीम खान की, जो अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में छह महीने की सजा काट चुके हैं। अब नादिर करीम वापस अपने देश डिपोर्ट किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। नादिर अपने परिवार से आखिरी बार 2021 में मिले थे।

अफगानिस्तान को लेकर साजिश रच रहा पाकिस्तान? इस्लामाबाद में अफगान दूतावास ने दी चेतावनी

नेपाल में हुई धोखाधड़ी?

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, नादिर करीम खान (कराची का कपड़ा व्यापारी) एक बिजनेस ट्रिप पर काठमांडू आए थे, जहां उनके साथ लोकल वेंडर्स ने धोखा किया। नेपाल के वेंडर्स ने उन्हें तीन हजार लैदर जैकेट्स का ऑर्डर दिया लेकिन उन्हें सामान के बदले में 2.5 पाकिस्तानी रुपयों की पेमेंट नहीं की।

MRA मार्ग थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नादिर करीम को चेक दिया लेकिन वो बाउंस हो गया। पुलिस और अन्य अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने के बावजूद जब कुछ नहीं हुआ वो वह वहां लगभग 22 महीने तक वहीं रहा।

क्या पाकिस्तान से अमेरिका ने बना ली है दूरी? जानें आखिरी बार कब US प्रेसिडेंट ने किया था पड़ोसी मुल्क का दौरा

नादिर करीम ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2023 में जब वह नेपाल पुलिस से अपनी शिकायत पर एक्शन के बारे में पता कर रहे थे तो जिन लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी की थी, उन्होंने कथित तौर पर उन पर अटैक किया और उनका पासपोर्ट और अन्य डॉक्यूमेंट्स चुरा लिए। नादिर करीम ने मुंबई पुलिस को बताया कि ओवर स्टे की वजह से नेपाल ने उनपर करीब $1000 का फाइन लगा दिया।

पाकिस्तानी दूतावास ने नहीं सुना दर्द

नादिर करीम ने पुलिस को बताया कि कोई डॉक्यूमेंट्स और फाइन देने के लिए पैसा न होने पर वह सनौली के जरिए भारत आ गए। इसके बाद उन्होंने गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन ली, जहां पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क किया। नादिर करीम का कहना है कि पाकिस्तानी दूतावास में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। 1 नवंबर 2023 को नादिर करीम दादर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वह टैक्सी लेकर CST रेलवे स्टेशन के बाद DCP (जोन 1) ऑफिस पहुंचे।

कई महीनों तक नादिर करीम को MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में डिटेन रखा गया, जहां उनसे इंटेलिजेंस ब्यूरो और RA&W सहित कई एजेंसियों ने पूछताछ की। 11 अप्रैल 2024 को MRA मार्ग पुलिस स्टेशन ने उन्हें भारत में अवैध तरीके से एंट्री करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। 8 अक्टूबर 2024 को कोर्ट ने उन्हें छह महीने की सजा सुनाई और 500 रुपये का फाइन लगा दिया। इसके अलावा मजिस्ट्रेट ने नादिर करीम को डिपोर्ट किए जाने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।

अक्टूबर  2024 में जेल से बाहर आए नादिर करीम

नादिर करीम 11  अक्टूबर 2024 को आर्थर रोड जेल से बाहर आए, तब से वह MRA मार्ग पुलिस थाने में हैं। पुलिस ने नादिर करीम खान पर एक “प्रतिबंध आदेश’ भी लगाया, जिसमें कहा गया कि वह डिपोर्टेशन तक पुलिस स्टेशन कैंपस छोड़कर नहीं जा सकते हैं, क्योंकि इस बात की संभावना है कि वह लापता हो सकते हैं और भारत में अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

MRA मार्ग पुलिस थाने के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संतोष धनवटे ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यह वेरिफाई किया जा चुका है कि नादिर करीम पाकिस्तानी नागरिक है। उसे भारत में अवैध प्रवेश के लिए गिरफ्तार किया गया है था और ट्रायल के बाद उसे सजा सुनाई गई। हमने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है और नादिर के देश को उनके डिपोर्टेशन के लिए पत्राचार शुरू किया है। हमें जल्द ही रिस्पांस मिलेगा।

थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीनियर अधिकारियों के निर्देशों की वजह से हम उन्हें कराची में उनके परिवार से संपर्क नहीं करने दे सकते। नादिर करीम ने नवंबर 2023 में आखिरी बार अपने परिवार को सूचित किया था कि वो सुरक्षित हैं और मुंबई पुलिस के साथ हैं। हम उन्हें अक्सर फोन देखते हुए देखते हैं, जिसमें वो अपनी दो पत्नियों और बच्चों की तस्वीरें देखते रहते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने बस पर किया हमला, 7 को उतारा मौत के घाट