Padma Awards 2020 Winners Full List: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक, पद्म विभूषण के लिए सात, पद्म भूषण के लिए 10 और पद्म श्री पुरस्कार के लिए 102 नाम चुने गए हैं।

Padma Awards विभिन्न क्षेत्रों में बढ़िया काम के लिए दिए जाते हैं। मसलन- कला, सामाजिक कार्य, पब्लिक अफेयर्स, विज्ञान और इंजीनियरिंग, ट्रेड व इंड्रस्ट्री और मेडिसिन आदि। इस बार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन साहू, आर्कियालॉजिस्ट बीबी लाल को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है।

वहीं, पद्म भूषण पुरस्कार के लिए पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धार्मिक नेता काल्बे सादिक (मरणोपरांत) उन 10 लोगों में से हैं, जिनें इसके लिए सेलेक्ट किया गया है।

उधर, 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, जिनमें गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वालेस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सपरू (मरणोपरांत) आदि के नाम हैं।

लिस्ट में देखें, किसे मिला कौन सा सम्मानः