संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए आए ओडिशा के सांसद एवी स्वामी अचानक गिर गए। इससे संसद परिसर में हड़कंप मच गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उपराष्ट्रपति और सभापति वेंकैया नायडू ने सदन में सांसद के अस्वस्थ होने की जानकारी दी और कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि सांसद के गिरने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।उधर विशेष पैकेज की मांग को लेकर संसद परिसर में शुक्रवार (9 फरवरी) को भी तेलुगू देशम पार्टी के सदस्यों ने सदन से बाहर अनूठा प्रदर्शन किया। एक सदस्य कपड़े खोलकर तमाशा दिखाने लगा। जबकि अन्य लोग हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर खड़े थे।
Odisha MP AV Swamy fell down in the Parliament premises, he has been moved to the hospital, reason being ascertained: Venkaiah Naidu in Rajya Sabha pic.twitter.com/Pm2hnzu64M
— ANI (@ANI) February 9, 2018
प्रदर्शन कर रहे सांसद बोल रहे थे, “सभी लोग सुन रहा है, पूरा हिन्दुस्तान सुन रहा है, कांग्रेस को देख लिया, अब आगे भी देखेंगे, आंध्रा का गुस्सा बहुत महंगा पड़ेगा।” दरअसल आंध्र प्रदेश के सांसद आंध्रप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने, पृथक रेलवे जोन सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर तेदेपा के सदस्य नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए। उनके साथ वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य भी हाथों में तख्तियां लेकर खड़े रहे। शोर शराबा कर रहे सदस्य ‘‘वी वांट जस्टिस’’, ‘‘वादों का क्या हुआ’’ जैसे नारे लगा रहे थे।