बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में तेजी से बदल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच अब नीतीश दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। आज (गुरुवार) सुबह 10 बजे नीतीश कुमार सीएम पद की और सुशील मोदी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। करीब डेढ़ घंटे राजभवन में रहने के बाद बीजेपी और जदयू के नेता बाहर आ चुके हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने राज्यपाल को 132 विधायकों को लिस्ट सौंप दी है। कल सिर्फ नीतीश और सुशील ही शपथ लेंगे बाकि कैबिनेट बाद में शपथ लेगी। वहीं तेजस्वी ने भी राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। उन्हें 11.30 बजे का समय दिया भी गया लेकिन उससे पहले अगर शपथ हो जाती है तो इस मुलाकात का कोई मतलब नहीं रह जाता ऐसे में तेजस्वी ने कल पूरे दिन धरना प्रदर्शन और मार्च करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का पीएम मोदी भी पटना पहुंच कर हिस्सा बन सकते हैं। इससे पहले वहीं तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट करके जानकारी दी विधानसभा में सबसे बड़ा दल होने के नाते उन्होंने भी राज्यपाल से समय मांगा है और वो भी सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रहे हैं। इस मुद्दे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने यहां कहा, “बिहार में नीतीश के नेतृत्व में अगर कोई भी सरकार बनती है, तो भाजपा उसका समर्थन करेगी। भाजपा विधानमंडल दल नीतीश कुमार को बतौर नेता विश्वास प्रकट करती है।” सुशील ने बताया कि इसकी सूचना टेलीफोन के जरिए नीतीश कुमार को भी दे दी है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी सरकार में शामिल होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस फैसले से राज्यपाल को भी अवगत करा दिया जाएगा। बिहार में भ्रष्टाचार के एक मामले में फंसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को लेकर हुए विवाद के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही महागठबंधन की 20 महीने पुरानी सरकार गिर गई।
बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि जितना संभव हो सका, उन्होंने गठबंधन धर्म का पालन करने की कोशिश की, लेकिन बीते घटनाक्रम में जो चीजें सामने आईं उसमें काम करना मुश्किल हो गया था। उन्होंने कहा, “नोटबंदी का मसला आया तो हमने नोटबंदी का समर्थन किया। मेरे ऊपर न जाने क्या-क्या आरोप लग रहे थे। हमने नोटबंदी का समर्थन करते हुए यह भी साफ-साफ कहा था कि बेनामी संपत्ति पर भी रोक लगे। हम हमेशा जनपक्षधरता के समर्थन में रहे।”
यहां पढ़ें Nitish Kumar Resignation Live Updates:
–
Why are all JDU MLAs locked up inside his residence? If you are so confident go for elections: Tejashwi Yadav #NitishKumar
— ANI (@ANI) July 26, 2017
Tejshwi ek bahaana tha, inko BJP ke sath jana tha: RJD's Tejashwi Yadav on #NitishKumar pic.twitter.com/QqRx9IwWXb
— ANI (@ANI) July 26, 2017
I've been defamed. People of Bihar are watching. Being the largest party we should have been invited (to form govt in Bihar): Tejashwi Yadav pic.twitter.com/igfY4eDYZL
— ANI (@ANI) July 26, 2017
2:15 AM: राजद विधायक इस समय राजभवन की तरफ पैदल मार्च निकाल रहे हैं। तेजस्वी और तेज प्रताप यादव अपने समर्थक विधायाकों के साथ इस मार्च को लीड कर रहे हैं।
Tejashwi Yadav tweets, "we are going to Governor house to stage dharna if not called for being the single largest party" #Bihar
— ANI (@ANI) July 26, 2017
2:00 AM: थोड़ी देर में तेजस्वी यादव अपने विधायकों के साथ पैदल मार्च निकाल सकते हैं।
2:00 AM: सुबह 10 बजे नीतीश कुमार और सुशील मोदी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Guv invited us for oath ceremony at 10 am today. 2 ppl to take oath, Nitish Kumar as CM, Sushil Modi as Dy CM: Nityanand Rai, BJP Bihar Pres pic.twitter.com/ppPPVu51FU
— ANI (@ANI) July 26, 2017
राज्यपाल से मिलने का माँगा समय।सबसे बड़ा दल होने के नाते करेंगे सरकार बनाने का दावा।BJP के ख़िलाफ़ चुनकर आए जदयू विधायको का भी मिलेगा समर्थन
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 26, 2017
12:45 AM: बिहार में तेजी से घटते घटनाक्रम में अब राजद भी सरकार बनाने के दावा पेश करने का विचार कर रही है। इसके लिए उन्होंने गवर्नर से समय मांगा है। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते वो राज्यपाल के सामने सरकार बनाने के दावा पेश करेंगे।
We will also get support from JDU MLAs, tweets Tejashwi Yadav saying RJD will also stake claim to form govt in Bihar.
— ANI (@ANI) July 26, 2017
11:55 PM: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी राज्यपाल से समय मांगा। उम्मीद है कि वो भी सिंगल सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते वो पहले सरकार बनने का दावा पेश करना चाहते हैं।
11:40 PM: इस समय बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे केसरी नाथ त्रिपाठी राजभवन पहुंच चुके हैं।
#FLASH Patna: Governor Keshari Nath Tripathi reaches Raj Bhavan after being discharged from hospital. pic.twitter.com/GpYogPTkgG
— ANI (@ANI) July 26, 2017
11:20 PM: प्रधानमोदी कल होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।
All JDU MLAs caged in CM house since evening. Why so mch insecurity?Just cuz MLAs realise tht they are elected against BJP's divisive agenda
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 26, 2017
10:56 PM: लालू यादव रांची के लिए रवाना हो गए हैं।
10:53 PM: नीतीश कुमार कल शाम पांच बजे शपथ लेंगे।
10:36 PM: टीवी मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार कल सीएम पद की शपथ लेंगे नतीश कुमार
10:29 PM: इस समय बीजेपी विधायक नीतीश कुमार के घर पर मौजूद हैं।
10:19 PM: जदयू प्रवक्ता अजय अलोग ने कहा टीवी बहस में कहा है कि अब बीजेपी गठबंधन के साथ 170 साल चलेगा।
10:01 PM: जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि राजद की 22 सीट को 80 तक पहुंचाने का पाप जो हमने किया है जरुरत पड़ी तो उसका प्रायश्चित हम करेंगे
10:00 PM: कुछ देर में नीतीश बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
9:57 PM: सुशील मोदी नीतीश कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं।
9.35 PM: बीजेपी के जेपी नड्डा और संजय मयुख गुरुवार को पटना जायेंगे।
9.25 PM: बीजेपी बिहार में 4 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। सुशील मोदी और जेडीयू विधायकों की बैठक हो रही है।
9.14 PM: नीतीश कुमार कुछ ही देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
9.10 PM: बीजेपी विधायक नीतीश कुमार के घर पहुंच रहे हैं।
9.05 PM: एनडीए की ओर से नीतीश को नेता चुना गया है। विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी जायेगी।
9.01 PM: बीजेपी ने नीतीश कुमार को समर्थन का फैसला किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि वे नीतीश केा नेता मानते हैं। नीतीश ने पीएम मोदी के ट्वीट का अलग जवाब दिया है।
हमने जो निर्णय लिया उसपर माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi के ट्वीट के द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 26, 2017
8.55 PM: स्मृति इरानी और अमित शाह गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला किया गया।
8.45 PM: बिहार बीजेपी के नित्यानंद राय, सुशील मोदी और प्रेम कुमार मिलकर विधायकों की राय जानेंगे और बीजेपी की केंद्रीय कमिटी को रिपोर्ट करेंगे।
8.35 PM: पटना में लालू यादव के घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है।
Bihar: Lalu Prasad Yadav’s supporters gather outside his residence in Patna. pic.twitter.com/ZQlfhLw72z
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
8.30 PM: एएनआई के सूत्रों के अनुसार, जेडीयू नेता सीपी जोशी को नीतीश के इस्तीफे की जानकारी उनके राजभवन पहुंचने पर दी गई। जोशी ने कहा है कि वह राहुल और सोनिया गांधी से बात करने के बाद कुछ कहेंगे।
8.25 PM: एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि राहुल गांधी से अपनी मुलाकात में नीतीश कुमार ने इस्तीफे की जानकारी नहीं दी थी।
8.20 PM: बीजेपी नेता सुशील मोदी का कहना है, ”किसी ने नीतीश जी से इस्तीफा नहीं मांगा था। 1,000 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का मामला था। आप (तेजस्वी) एक संवैधानिक पंद पर बैठे व्यक्ति हैं। इसलिए मैं नीतीश कुमार का स्वागत करता हूं।”
8.11 PM: आगे की रणनीति बनाने के लिए बैठेंगे। अभी हमें रांची जाना है। कितना चतुर है नरेंद्र मोदी, तुरंत ट्वीट करके बधाई दिए। अब काहे का कंफ्यूजन है आप लोगों को? : लालू यादव
8.09 PM: लालू ने महागठबंधन के तीन प्रमुख दलों को बैठकर नीतीश के अलावा किसी और को सीएम चुनने का आह्वान कियाहै।
8.07 PM: जब भी होता था तो नीतीश को तिलक लगाते थे कि जाओ राज करो। राज ऐसा किये कि पूछो नहीं। : लालू प्रसाद यादव
8.05 PM: बिहार की जनता को मैं आगाह करना चाहता हूं। बीजेपी को हराकर इन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी को वोट दिया, नोटबंदी में समर्थन किया। हम बिहार को राष्ट्रपति शासन में नहीं ढकेलना चाहते हैं। : लालू प्रसाद यादव
8.02 PM: हमने मना किया। 5 साल के लिए जनता ने भेजा है। सांप्रदायिक ताकत हमको परास्त करना चाहता है। तो बोले कि नहीं चलेगा। नीतीश कुमार से मेरा ये अपील है कि आपके मन में सांप्रदायिक ताकतों का आशीर्वाद नहीं हैं तो अब आप सरकार से दूर हो जाइए। अब आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस के एमएलए मिलकर नई सरकार बनाइए। आप सीएम नहीं रहेंगे। : लालू प्रसाद यादव
8.00 PM: लालू इस्तीफा दिए, उधर मोदी भी तुरंत ट्वीट कर दिए। एक पत्रकार ने पूछा तो भी बोले कि अभी देखेंगे। : लालू प्रसाद यादव
7.58 PM:नीतीश को ये मालूम हो गया था कि हम बचने वाले नहीं हैं तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। नीतीश भाजपा-आरएसएस से मिले हुए हैं। : लालू प्रसाद यादव
7.56 PM: 1991 में नीतीश पर मुकदमा दर्ज हुआ। धारा 147, 148, 302, 307 आईपीसी। ये सेक्शन नीतीश कुमार जी के ऊपर है। इसमें आजीवन कारावास या फांसी की सजा है। ये दिनांक 31 अगस्त, 2009 का कागज है।
7.52 PM: नीतीश कुमार को मालूम हो गया था कि वे मर्डर केस का मुख्य आरोपी है और उसका संज्ञान लिया जा चुका है। : लालू यादव
7.51 PM: हम हर सफाई दे चुके हैं। हमने कायदे से बता दिया। : लालू यादव
7.50 PM: नीतीश ने कोई इस्तीफा नहीं मांगा था, हां ये जरूर बोला था कि जो आरोप लगा है उसको आप लोग प्रेस के माध्यम से क्लियर कर दीजिए। : लालू यादव
7.48 PM: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
7.45 PM: सुशील मोदी ने कहा कि ‘हम खुश हैं कि बिहार सीएम ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर समझौता नहीं किया और आरजेडी के आगे घुटने नहीं टेके।’
7.35 PM: बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि ‘एक बड़े मुद्दे को लेकर नीतीश ने अपना इस्तीफा दिया। हम नहीं चाहते कि बिहार के अंदर कोई मध्यावधि चुनाव हो।’
7.25 PM: बिहार विधानसभा में जेडीयू के पास 71 सीटें हैं, एनडीए की 58 सीटों के समर्थन से आसानी से सरकार चल सकती है।
7.20 PM: बीजेपी द्वारा नीतीश कुमार का समर्थन किये जाने की संभावना है। पटना में विधायक दल की बैठक चल रही है। दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक जारी है।
7.15 PM: देश के, विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक होकर लड़ना,आज देश और समय की माँग है। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7.12 PM: भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7.10 PM: भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ”ये सुविधा का गठबंधन था।”
इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश, वीडियो देखें:
7.05 PM: मैं किसी को कोई दोष नहीं दे रहा हूं। सरकार चलाने के दौरान कई कठिनाइयों को झेला, लेकिन अब पूरा परिदृश्य बदल गया है। बिहार के हित में जो कुछ भी होगा करूंगा। : नीतीश कुमार
7.03 PM: मुझे वैकल्पिक व्यवस्था तक पद संभालने को कहा है। मुझे ये प्रतीत हो गया कि इस माहौल में आगे काम करना संभव नहीं है। बिहार के प्रति मेरा कमिटमेंट है, बिहार के विकास के प्रति मेरा कमिटमेंट है, लेकिन आज के माहौल में मेरे लिए काम करना संभव नहीं रह गया था। लालू और आरजेडी की ओर से सारी बातें सतही हो रही थी। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। : नीतीश कुमार
7.02 PM: राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी मेरे ऊपर आरोप लगे। अब कोई भी काम कर रहा था, इसी मुद्दे पर चर्चा हो रही थी। चर्चा हो रही थी तेजस्वी को हटाएंगे, लेकिन मैं इस तरह की राजनीति नहीं करता हूं। राज्यपाल महोदय ने मेरे इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है। : नीतीश कुमार
7.00 PM: कफन में जेब नही होता है। धन संपत्ति अर्जित करने की प्रवृति गलत। नोटबंदी का सवाल हो या राष्ट्रपति चुनाव क्या हम अपनी राय प्रकट नहीं करते? : नीतीश कुमार
6.58 PM: नोटबंदी का समर्थन करने की वजह से मेरे ऊपर कई आरोप लगे। जनहित में मैंने नोटबंदी का समर्थन किया। : नीतीश कुमार
6.57 PM: ये कोई संकट नहीं है, ये अपने आप लाया गया संकट था। अगर वो सफाई देते तो हमलोगों को भी आधार मिलता। : नीतीश कुमार
6.56 PM: अंतरात्मा की आवाज पर फैसला किया। लालू जी के साथ मेरी कोई संवादहीनता नहीं थी। : नीतीश कुमार
6.54 PM: मैंने कभी किसी का इस्तीफा नहीं मांगा था, सिर्फ आरोपों पर सफाई मांगी थी। तेजस्वी पर आरोपों से गलत धारणा बन रही थी। : नीतीश कुमार
6.53 PM: इस माहौल में महागठबंधन का नेतृत्व करना संभव नहीं रह गया था। : नीतीश कुमार
6.53 PM: शराबबंदी का फैसला कर बिहार में सामाजिक परिवर्तन की शुरूआत की है। मैंने जनता के हित में काम किया। : नीतीश कुमार
6.52 PM: मैंने भरसक गठबंधन धर्म का पालन किया। मैंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। : नीतीश कुमार
6.51 PM: नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि 20 महीने तक उन्होंने गठबंधन चलाया है।
6.50 PM: पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक जारी है।
6.40 PM: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
6.30 PM: बिहार सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंचे।