दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा और पैनलिस्ट मौलाना रशीदी के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान पैनलिस्ट ने संबित पात्रा को कहा कि इन्होंने करोड़ों लोगों के सामने कलमा पढ़ लिया है अब ये मुसलमान हो गए। इस पर संबित पात्रा ने भी उन्हें मुड़कर जवाब दिया।

दरअसल, बहस के दौरान संबित पात्रा ने शरजील इमाम पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने दंगों की साजिश रची और लोग उसे बिहार का रिप्रेजेंटेटिव बता रहे हैं। ये जेएनयू और जामिया वाले राम का नाम बदनाम कर रहे हैं। ये लोग ला इलाहा इल्लल्लाह  के नारे लगा रहे थे। इसका मतलब क्या होता है, ये लोग जिहाद फैलाना चाहते थे। इस पर एंकर ने पैनलिस्ट साजिद रशीदी से सवाल किया और उनसे जवाब मांगा।

एंकर ने कहा कि आप यह बताइए कि देश के सामने हिंसा की साजिश रचने वाले लोग बेनकाब हो रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों को 1 करोड़ 61 लाख रुपये मिलेे जिसमें से एक करोड़ 48 लाख जहां- जहां प्रदर्शन हो रहे थे उन्हें मैनेज करने के लिए दिए गए। रशीदी साहब दिल्ली दंगे का सच सामने आ रहा है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप यहां थे तो देश की छवि खराब करने के लिए  यह हिंसा प्लान की गई। नरेंद्र मोदी के जीतने के बाद से ही दंगे का प्लान शुरू हो गया था।

इस पर रशीदी ने कहा, सबसे खुशी की बात यह है कि कोरोड़ों लोगों के सामने संबित पात्रा ने कलमा पढ़ लिया है और अब वह मुसलमान हो गए हैं। हमें खुशी है। इस पर एंकर ने  कहा बहस का विषय यह नहीं है। इस पर संबित पात्रा ने कहा आप देख रहे हैं इनकी मानसिकता यही है ये देश में सबको मुसलमान बनाना चाहते हैं। यही इनकी मानसिकता है। सुबुही खान ने भी उनपर निशाना साधते हुए कहा कि यह इनकी इस्लामिक स्टेट बनाने की मानसिकता है। एंकर ने इस दौरान पैनल पर मौजूद लोगों को चुप कराते हुए बहस को आगे बढ़ाया।