सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बयानबाजियों का दौर जारी है। आत्महत्या की जांच से शुरू हुआ यह मामला अब ड्रग्स और राजनीतिक पार्टियों तक पहुंच गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के शिवसेना को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजियां भी तेज हो गई हैं।

इसी कड़ी में एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अनुजा कपूर और शिवसेना नेता विक्रस सिंह के बीच तीखी बहस हुई। अनुजा कपूर ने कहा कि कंगना को ‘बेबी पेंग्विन’ या ‘पापा पेंग्विन’ की इजाजत नहीं चाहिए। इस पर विक्रम सिंह भड़क गए और कहा कि हिम्मत है तो नाम लेकर बताओ किसको पेंग्विन कह रही हो। इस पर कपूर ने कहा आप बताइए आपको भी नाम चाहिए क्या?

दरअसल, एंकर ने पूछा कि जिस तरह से कंगना रनौत पर टारगेट किया जा रहा है अनूजा कपूर इसपर आपके क्या विचार हैं?अनूजा कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि, आप जानते हैं कि कंगना रनौत को इस तरह से क्यों टारगेट किया जा रहा है क्योंकि वो अपना पक्ष रखती है और बेबाक रहती हैं। उसका घर है मुंबई। उसको किसी बेबी पेंग्विन या पापा पेंग्विन की इजाजत नहीं चाहिए।

इसी बात पर विक्रम सिंह भड़क गए। उन्होंने कहा कि पेंग्विन किसको बोल रहे हो। वह लगातार यही सवाल करते रहे। इस पर अनुजा कपूर ने कहा सर आपको भी कोई नाम चाहिए। चुप करिए आप जब भी मैं बात करती हूं आप बीच में घुस जाते हो।इस पर विक्रम सिंह ने कहा घर जाकर एक बार शीशे में अपनी शक्ल देख लेना वहम खत्म हो जाएगा।