केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पंजाब को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने पंजाब के राजपुरा और मोहाली को जोड़ने का ऐलान किया है। इससे दोनों शहरों के बीच 63 किमी दूरी कम हो जाएगी। इसके अलावा रेलमंत्री ने फिरोजपुर कैंट-बठिंडा-दिल्ली के बीच वंंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की भी बात कही।

किस-किस दिन चलेगी नई वंदे भारत?

केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। राजपुरा-मोहाली न्यू लाइन 18 किमी की है। यह 443 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। यह पूरा एरिया एक तरीके से राजधानी चंडीगढ़ से कटा हुआ था इसलिए 1960 से डिमांड आ रही थी कि इसे सीधे कनेक्ट करो। फिरोजपुर से नयी दिल्ली तक चलने वाली यह प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन फिरोजपुर से बठिंडा, पटियाला, अंबाला होते हुए नयी दिल्ली तक चलेगी। फिरोजपुर से नयी दिल्ली तक 486 किमी का सफर यह ट्रेन 6 घंटे में पूरा करेगी। फिरोजपुर-नयी दिल्ली वंदे भारत हफ्ते में 6 दिन (बुधवार छोड़कर) चलेगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस फिरोजपुर कैंट,फरीदकोट, बठिंडा, धुरी,पटियाला,अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र,पानीपत और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

पढ़ें- बुलेट ट्रेन से कर सकेंगे चंड़ीगढ़-हावड़ा से नागपुर तक का सफर

इसके साथ ही राजपुरा से मोहाली नई रेल लाइन की दशकों पुरानी मांग को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे पूरे मालवा क्षेत्र से चंडीगढ़ के साथ रेल संपर्क और बेहतर होगा। यह रूट चंडीगढ़ को मालवा क्षेत्र- राजपुरा, पटियाला, संगरूर से जोड़ेगा।

सहारनपुर से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

इससे पहले रेलमंत्री ने सहारनपुर से लखनऊ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी थी। अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि लखनऊ और सहारनपुर को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ना उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा से यात्रा का समय घटेगा और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा