New Delhi – Patna Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के त्योहार को देखते हुए बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। भारती रेलवे ने X पर इसकी जानकारी दी है।

रेल मंत्रालय द्वारा X पर पोस्ट कर कहा गया किभारतीय रेल द्वारा दिवाली एवं छठ पूजा में यात्रियों की सुविधा हेतु नई दिल्ली से पटना के लिए पहली बार त्योहार स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

कब चलेगी नई दिल्ली – पटना वंदे भारत ट्रेन?

  1. नई दिल्ली से पटना जाने वाले वंदे भारत ट्रेन 11 नवंबर, 14 नवंबर और 16 नवंबर को सुबह 7.25 बजे रवाना होगी।
  2. पटना से नई दिल्ली आने वाली वंदे भारत ट्रेन 12 नवंबर, 15 नवंबर और 17 नवंबर को सुबह 7.30 बजे चलेगी।

क्या है किराया और क्या है स्टॉपेज?

  1. नई दिल्ली से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार का किराया 2355 रुपये है जबकि इकोनॉमी कार का किराया 4410 रुपये है। नई दिल्ली से पटना के रास्ते में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
  2. पटना से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में चेयर कार का किराया 2355 रुपये है जबकि इकोनॉमी कार का किराया 4410 रुपये है। पटना से नई दिल्ली के रास्ते में यह ट्रेन आरा, बक्सर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।