Sharad Pawar: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले शरद पवार पर नई मुसीबत आ गई है। एनसीपी सुप्रीमो शुक्रवार (27 सितंबर) को दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर में पेश होंगे। इसके मद्देनजर मुंबई पुलिस ने कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी है।
त्रिपुरा में दिल्ली के निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां 24 सितंबर को राजधानी अगरतला में एक सनसनीखेज वारदात हुई। इसमें बदमाशों ने चलती कार में एक 32 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया और फिर उसे फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। त्रिपुरा-वेस्ट के पुलिस अधीक्षक अजित प्रताप सिंह ने इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। फिलहाल जांच चल रही है।
Mumbai: मुंबई पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पर पूछताछ के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में द्वारा 144 लागू कर दी है। इसका अशर कोलाबा, कफ परेड, मरीन ड्राइव, आजाद मैदान, डोंगरी, जेजे मार्ग और एमआरए मार्ग इलाके में रहेगा।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर एनआरसी को लेकर दिए गए सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान का विरोध शुरू हो गया है। ऐसे में बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चे के कार्यकर्ता केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने हनी ट्रैप मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे राजकीय कोष पर भी असर पड़ा है। मुख्यमंत्री कमल नाथ इसके प्रति गंभीर हैं, उन्होंने एसआईटी गठित की है। मुख्यमंत्री और सरकार स्पष्ट है- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Gujarat: ट्रांसजेंडरों द्वारा एक शख्स की कथित तौर पर हत्या के बाद सूरत में व्यापारियों ने ट्रांसजेंडर समुदाय पर प्रतिबंध लगा दिया है। जापान मार्केट के अध्यक्ष एल शर्मा के मुताबिक ट्रांसजेंडर लोगों को परेशान करते हैं, जब तक उन्हें बैन नहीं किया जाएगा वो सबक नहीं सीखेंगे।
Mumbai: मुंबई पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पर पूछताछ के चलते सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इलाके में द्वारा 144 लागू कर दी है। इसका अशर कोलाबा, कफ परेड, मरीन ड्राइव, आजाद मैदान, डोंगरी, जेजे मार्ग और एमआरए मार्ग इलाके में रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर डीजे बजाने वालों पर 10 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाने की बात कही है। वहीं बारात निकालने के लिए भी शादी घर या रिसॉर्ट से 100 मीटर तक का दायरा निर्धारित किया है।
त्रिपुरा में दिल्ली के निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां 24 सितंबर को राजधानी अगरतला में एक सनसनीखेज वारदात हुई। इसमें बदमाशों ने चलती कार में एक 32 वर्षीय महिला से गैंगरेप किया और फिर उसे फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। त्रिपुरा-वेस्ट के पुलिस अधीक्षक अजित प्रताप सिंह ने इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है। फिलहाल जांच चल रही है।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी पर एनआरसी को लेकर दिए गए सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान का विरोध शुरू हो गया है। ऐसे में बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चे के कार्यकर्ता केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि केजरीवाल ने एनआरसी के मुद्दे पर मनोज तिवारी को घेरने की कोशिश की थी। साथ ही, कहा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होता है तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा।
असम मानवाधिकार आयोग (एएचआरसी) ने एक शहरी अस्पताल के डॉक्टर को इलाज में लापरवाही बरतने का दोषी पाते हुए उसे मरीज के पति को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। डॉक्टर की लापरवाही के चलते उस महिला की मौत हो गई। एएचआरसी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी वैफेई समेत इसकी पूर्ण पीठ ने बुधवार को 2017 के एक मामले में अंबरी अर्बन हेल्थ सेंटर के डॉक्टर घनश्याम ठाकुरिया को इलाज में लापरवाही का दोषी पाया।
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जामताड़ा जिले के करमा टांड प्रखण्ड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड करने का ऐलान किया है। महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दास ने कहा कि जामताड़ा जिला उनकी कर्मभूमि रही है अत: अब करमा टांड प्रखण्ड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड कर दिया जायेगा।
उत्तर प्रदेश में बांदा से सटे हमीरपुर जिले की एक अदालत ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर शव फांसी के फंदे में लटकाने के दोषी व्यक्ति को बुधवार को उम्रकैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सरकारी अधिवक्ता देव सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि दयाराम नामक व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि उसके छोटे भाई श्रीकांत की पत्नी नीलम बीमारी के चलते तनावग्रस्त थी और उसने 15 जुलाई 2018 को सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को यहां कहा कि दिवाली से पहले झारखण्ड भवन निर्माण बोर्ड से जुड़े पुरुष श्रमिकों को शर्ट-पैंट और महिलाओं को साड़ियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री दास ने बुधवार को यहां आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में नवोदय विद्यालय में पिछले दिनों एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जिला प्रशासन ने सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध करते हुए सरकार को एक पत्र लिखा है।
चुनाव आयोग ने 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश और बिहार की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावों की घोषणा की। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील रहे राम जेठमलानी के निधन के बाद ये सीटें खाली हुई थी।
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के उपसंभागीय अधिकारी अजित पाटिल ने बताया कि यह हादसा यहां से 27 किलोमीटर दूर अहमदनगर-दौंड सड़क पर स्थित बाबुर्डी बेंड गांव में बुधवार देर रात तीन बजे हुआ। दौंड की ओर तेज गति से जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने से तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पंजाब में मोहाली और हरियाणा के पंचकूला में हल्की बारिश हुई। पंजाब और हरियाणा में पिछले अधिकतर कुछ हफ्ते से अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस के बीच घटता-बढ़ता रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दोनों राज्यों में अगले दो दिनों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश को लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी निरीक्षक राकेश भदौरिया ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के थाना सेक्टर 20 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश सेक्टर 18 में लूट की नियत से घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने अट्टापीर चौराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।
पूर्वी इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप में बृहस्पतिवार को 6.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिका के भूकंप वैज्ञानिकों ने यह जानकारी दी। हालांकि यहां भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार स्थानीय समय के हिसाब से सुबह आठ बजकर 46 मिनट पर मालुकु प्रांत के अम्बोन से 37 किलोमीटर दूर 29 किलोमीटर की गहराई में भूकंप आया। इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। इस द्वीप समूह पर पहले भी कई बार खतरनाक भूकंप आ चुके हैं।
नोएडा में एक व्यक्ति कथित रूप से अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगाकर बाजी हार गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया है।
महाराष्ट्र के पुणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत रानपिसे ने बताया कि नौ साल के एक लड़के समेत पांच लोगों की बुधवार रात अर्नेश्वर क्षेत्र में दीवार गिरने से मौत हो गई। दरअसल भारी बारिश के बाद क्षेत्र में पानी भर गया था।
हमीरपुर जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के दोषी युवक को 10 साल कैद और 30,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता राकेश कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी को 11 मई 2016 की सुबह गांव का ही युवक सुनील प्रजापति बहला-फुसला कर दिल्ली ले गया था और उसने वहां उसका बलात्कार किया था। वह बाद में 15 मई को उसे सुमेरपुर (हमीरपुर) कस्बे में छोड़ कर फरार हो गया था।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) का वजूद नहीं मानता। यही वजह है कि भारत ने जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में पीओके के लिए 24 सीटें खाली रखीं। बता दें कि राजनाथ बुधवार (24 सितंबर) को जयपुर के धानक्या में मौजूद थे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ ने कहा, ‘यदि पाकिस्तान के वजूद को हम स्वीकार करते हैं तो यह नहीं मान लेना चाहिए कि हम पीओके को भी स्वीकार करते हैं। हम पीओके का वजूद स्वीकार नहीं करते, क्योंकि पाकिस्तान ने उस पर जबरन कब्जा कर रखा है।’
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को तत्काल सहायता मुहैया कराने के लिये एक आपात हेल्पलाइन नंबर 112 की शुरुआत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने शहर में सड़कों पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिये ''प्रखर'' वैन का भी शुभारंभ किया।
ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने कश्मीर पर बुधवार को एक आपात प्रस्ताव पारित करते हुए पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन से अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को क्षेत्र में ‘‘जाने’’ और उसके लोगों के आत्म निर्णय के अधिकार की मांग करने के लिए कहा। भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने इसकी आलोचना करते हुए इसे ‘‘गलत विचार पर आधारित’’ और ‘‘भ्रामक जानकारी’’ बताया।
अमेरिका के 35 सांसदों के एक द्विदलीय समूह ने ट्रंप प्रशासन से कश्मीर पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत और पाकिस्तान को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया है, जिससे उनके बीच तनाव कम किया जा सके।