Naraingarh Vidhan Sabha Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी लिहाज से आज का दिन बेहद अहम रहा।5 अक्टूबर को हुई वोटिंग के बाद आज यानी कि 8 अक्टूबर, 2024 नतीजों का दिन था। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई। इस सीट पर 16 चरणों में वोटों की गिनती हुई, जिसमें शुरुआत से ही कांग्रेस की शैली चौधरी बढ़त बनाए हुए थीं। ऐसे में अब उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज कर ली। उन्हें 62180 वोट मिले हैं। वहीं, उनके सामने बीजेपी के पवन सैनी चुनावी मैदान में थे, जिसे 47086 वोट मिले। दोनों के बीच 15094 वोटों का मार्जिन रहा।
हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर रही है। राज्य की 90 सीटें अहम थीं। इसी में से एक नारायणगढ़ विधानसभा सीट भी रही, जो काफी अहम थी। ऐसे में अब इस सीट पर कांग्रेस जीत का ‘पंजा’ मार चुकी है। आपको बता दें कि कांग्रेस इस सीट पर सत्ता में 10 साल बाद वापसी करने में कामयाब हुई है।
कौन चल रहे रुझानो में आगे
हरियाणा विधानसभा के लिहाज से अहम नारायणगढ़ की इस सीट पर बीजेपी ने अपना दांव पवन सैनी पर लगाया है, जबकि कांग्रेस ने सीटिंग विधायक शैली चौधरी को ही फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट से चुनाव में मैदान के लिए आखिरी समय में गुरुपाल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब यह देखना होगा कि इन तीन प्रमुख दलों के बीच नारायणगढ़ की जनता अपने समर्थन की मुहर किस पर लगाती है।
| नारायणगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे | वोट | |
| पार्टी | उम्मीदवार | |
| बीजेपी | पवन सैनी | |
| कांग्रेस | शैली चौधरी |
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजे
पिछले यानी साल 2019 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करें तो उस चुनाव में यह सीट कांग्रेस के पास रही थी। यहां से कांग्रेस की शैली जीती थी। शैली चौधरी ने बीजेपी के प्रत्याशी सुरेंदर राणा को 20,600 वोटों के बड़े मार्जिन से हराया था। तीसरे नंबर पर यहां राम सिंह ढिल्लों रहे थे। उन्हें महज 18 के करीब वोट मिले थे। खास बात यह है कि 2014 में यह सीट वर्तमान बीजेपी नेता और सीएम नायब सिंह सैनी ने जीती थी।
| हरियाणा विधानसभा चुनाव | |||
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोट | |
| 1 | सुरेंदर राणा | बीजेपी | 32870 |
| 2 | शैली चौधरी | कांग्रेस | 53470 |
2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे
साल 2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो मोदी लहर में हुए इस चुनाव में नारायणगढ़ की यह सीट बीजेपी नेता और वर्तमान में राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने जीती थीं। उन्हें इस सीट से 55931 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी राम किशन रहे थे। उन्हें 31,570 वोट मिले थे। बात तीसरे नंबर की करें तो उसमें बीएसपी प्रत्याशी का नाम आता है। उन्हें 30,736 वोट मिले थे।
