Nangal Chaudhary (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा की महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली नांगल चौधरी विधानसभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। बीजेपी के अभय सिंह कांग्रेस पार्टी की मंजू देवी के खिलाफ 6930 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए हैं। हालांकि मतगणना के दौरान एक समय अभय सिंह आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में मंजू देवी ने कमबैक किया और फिर चुनाव जीत ही लिया।
अभय सिंह इस सीट पर मौजूदा विधायक थे। उन्होंने पिछले दोनोंं चुनाव में जीत दर्ज की थी। वह तीसरी बार चुनावी मैदान में थे। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी आज तक जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, लेकिन अब वह इतिहास बदल गया है।
नांगल चौधरी से बीजेपी विधायक अभय सिंह यादव वर्तमान में नायब सिंह सैनी सरकार में सिचाई मंत्री थे। वो पूर्व में आईएएस अधिकारी रहे चुके हैं। चुनाव दर चुनाव विधानसभा में मजबूत होते गए हैं।
साल 2008 में नांगल चौधरी विधानसभा अस्तित्व में आई। जिसके बाद हुए 2009 विधानसभा चुनाव में यहां से इनेलो के बहादुर सिंह को जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस के राधेश्याम दूसरे स्थान पर रहे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
इनेलो | बहादुर सिंह | 32,984 | जीते |
कांग्रेस | राधेश्याम | 21,321 | हारे |
हरियाणा जनहित कांग्रेस | मूला राम | 20,918 | हारे |
साल 2014 नांगल चौधरी विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी की सरकार बनी। इस चुनाव में यहां से अभय सिंह यादव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इस उनके खिलाफ मंजू चौधरी ही इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ रही थी जो दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राधेश्याम तीसरे स्थान पर रहे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | अभय सिंह यादव | 33,929 | जीते |
इनेलो | मंजू चौधरी | 32,948 | हारे |
निर्दलीय | राधेश्याम | 14,942 | हारे |
साल 2019 नांगल चौधरी विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में नांगल चौधरी विधानसभा का परिणाम एक बार फिर बीजेपी के पक्ष में आया। यहां से अभय सिंह यादव ने दूसरी बार बीजेपी के खाते में जीत दिलाई। उन्होंने मंजू चौधरी के पति मूला राम को हराया। जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस के राजा राम रहे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
बीजेपी | अभय सिंह यादव | 55,529 | जीते |
जेजेपी | मूला राम | 34,914 | हारे |
कांग्रेस | राजा राम | 4,371 | हारे |