महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं महाराष्ट्र के रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 16 से 18 जून के बीच महाराष्ट्र में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 16 घंटे में रायगढ़, पुणे और सतारा जिलों के लिए अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मुंबई में सोमवार को लगातार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मुंबई में रहने वालों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि जब तक कोई जरूरी काम ना हो, घर से बाहर न निकले। मौसम विभाग ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

सरकार के अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में एक जून से अब तक बारिश संबंधी घटनाओ में 18 लोगों की मौत हो चुकी है 65 अन्य घायल हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक रिपोर्ट में बताया कि ये मौतें भारी बारिश के कारण विभिन्न घटनाओं में हुईं, जिनमें सड़क दुर्घटनाएं, पुलों से गिरना, डूबना, आकाशीय बिजली गिरना और आग लगने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

‘बिना पैसों के ये हमले…’, पहलगाम टेरर अटैक पर FATF का आया बयान; क्या ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला जाएगा पाक?

कोंकण के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट

महाराष्ट्र के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ में भी जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कोंकण के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ घंटे में मुंबई में और तेज बारिश हो सकती है।

जानें अन्य राज्यों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 22 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।