Mumbai Pune Rains: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। दोनों शहरों में हालात ऐसे हैं बचाव और राहत कार्य के लिए सेना को बुलाना पड़ा है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन में पुराने और जर्जर मकान ढह गये। शहर के निचले इलाकों में पानी निकलने का साधन नहीं होने और सड़कों पर भारी जलजमाव होने से आवागमन ठप हो गया है। ग्राउंड फ्लोर के डूबे होने से घरों के सामने खड़ीं कारें पानी में डूब गये हैं। कई जगह घरों और सोसायटी को खाली करा लिया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

मुंबई में लगातार बारिश के कारण लोगों की अस्तव्यस्त हुई दिनचर्या के बीच मौसम विभाग ने शहर और उसके उपनगरों के लिए ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी जारी की है। इसमें भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मुंबई के ठाणे नगर निगम ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश के अलावा, 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की भी प्रबल संभावना जताई है।

Live Updates

मुंबई और पुणे में भारी बारिश से हालात बिगड़ गये हैं। लगातार बारिश से राहत कार्य में भी बाधा आ रही है।

09:09 (IST) 27 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: मुंबई और पुणे में बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ीं

Mumbai and Pune Rains Live: महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई इलाकों में पानी हटने के बाद प्रदूषण फैल गया है। हालांकि बीएमसी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। दूसरी तरफ पुणे में हालात पहले से सुधर रहे हैं। हालांकि निचले इलाकों में पानी अब भी भरा हुआ है।

15:06 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: राहत कार्यों पर सीएम स्वयं रख रहे हैं नजर

Mumbai and Pune Rains Live: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य पर सीएम एकनाथ शिंदे स्वयं नजर रखे हुए है। उन्होंने अफसरों को सभी संभव राहत प्रबंधन पर अमल करने को कहा है। सीएम अधिकारियों से लगातार अपडेट भी ले रहे हैं

15:02 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: मुंबई और पुणे में अभिभावकों से सतर्क रहने को कहा

Mumbai and Pune Rains Live: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी ने स्कूल-कॉलेज के मैनेजमेंट और अभिभावकों को सतर्क रहने का आग्रह किया है। मुंबई और पुणे के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है।

14:12 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: आज चलेंगी 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं

Mumbai and Pune Rains Live: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तापमान अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश के अलावा, 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की भी प्रबल संभावना है।

12:58 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: मुंबई और पुणे में बारिश का दौर जारी

Mumbai and Pune Rains Live: महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई और पालघर में बारिश का दौर जारी है। तीनों शहरों में भारी बारिश के बाद रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सेना बचाव कार्य में जुटी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होते रहने की चेतावनी दी है।

12:00 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: अरब सागर में बही छोटी नौका के सभी 14 सदस्यों को बचाया गया

Mumbai and Pune Rains Live: महाराष्ट्र में अलीबाग तट के पास अरब सागर में बही एक छोटी नौका (टगबोट) के चालक दल के सभी 14 सदस्यों को बचा लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ‘जेएसडब्ल्यू ग्रुप’ द्वारा संचालित इस नौका के चालक दल के सदस्यों को बचाने का अभियान तटरक्षक बल की मदद से शुरू किया गया।

10:50 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: पुणे में बाढ़ वाले इलाकों से निकाले जा रहे लोग

Mumbai and Pune Rains Live: पुणे में भारी बारिश के कारण कई इलाकों बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ और सेना की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। सड़कों पर पानी भरा होने से वाहनों का आवागमन कम हो गया है। जहां पानी कम हो गया है, वहां वाहनों का जाम लगा हुआ है।

10:37 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: अलमट्टी बांध के जलाशय प्रबंधन के लिए कर्नाटक से समन्वय

Mumbai and Pune Rains Live: राज्य सरकार सांगली और कोल्हापुर में बाढ़ को रोकने के लिए अलमट्टी बांध के जलाशय के स्तर का प्रबंधन करने के लिए कर्नाटक के साथ समन्वय कर रही है।

10:34 (IST) 26 Jul 2024
Mumbai and Pune Rains Live: डिप्टी सीएम फडणवीस ने बांधों से पानी निकासी बढ़ाने को कहा

Mumbai and Pune Rains Live: हाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलजमाव वाले क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कोयना और खडकवासला बांधों से पानी की निकासी में इजाफे की घोषणा की। खडकवासला बांध से निकासी 35,000 से बढ़कर 40,000 क्यूसेक किया गया है, और कोयना बांध से 20,000 से बढ़कर 30,000 क्यूसेक कर दिया गया, शुक्रवार तक इसमें तेजी लाने की संभावना है।

मुंबई के कई इलाकों में सड़कों पर नावें चलने की स्थिति बन गई है। पुणे में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। पानी वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत प्रयासों के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमों को तैनात किया गया।