राहुल गांधी इन दिनों मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के कई शहरों में जाकर प्रचार कर रहे हैं। वह अपनी रैलियों को दौरान विरोधी पार्टियों पर हमला बोलने के अलावा कुछ ऐसा करते हैं, जिसके चलते वह चर्चा का विषय बन जाते हैं। दो दिन पहले ही राहुल गांधी मध्य प्रदेश दौरे पर थे। जबलपुर में ‘ नर्मदा भक्त’ राहुल गांधी के पोस्टर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पहले से ही चर्चा में थे। इसी बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस अध्यक्ष इस वीडियो में अपने अपने समर्थक को फ्लाइंग किस करते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार के दौरान राहुल गांधी को कई युवतियां गुलाब का फूल देने के लिए भी आगे आईं लेकिन उनकी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का ध्यान नहीं दिया। हालांकि कुछ देर बाद राहुल ने एक युवती से गुलाब का फूल ले लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने जैसे ही युवती का फूल लिया तो वह फूली नहीं समाई और उछल करने लगी। इसके बाद राहुल को तमाम युवतियों ने गुलाब के फूल दिए। इस रैली में राहुल गांधी युवतियों के बीच खूब लोकप्रिय हो गए। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष कई बार आंख मारने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

https://twitter.com/scribe_prashant/status/1049222773246238720

मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार के दौरान ने अपनी पार्टी के गुणगान और बीजेपी के खिलाफ हमला बोला। कांग्रेस न्याय की लड़ाई लड़ती है। दूसरी ओर भाजपा अपना हक मांगने वाले किसानों पर लाठी-गोली बरसाती है। 50 हजार के कर्ज पर उसे जेल भेज दिया जाता है, वहीं अनिल अंबानी जैसे उद्योगपति की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए जाते हैं। यह फर्क है कांग्रेस और भाजपा में। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पीएम बनने की इच्छा भी जाहिर की। राहुल गांधी ने शुक्रवार को यहां कहा था कि अगर गठबंधन सहयोगी उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहेंगे तो वह प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आते ही जनजातीय कानून (ट्राइबल बिल) लागू किया जाएगा।

राहुल गांधी ने इस दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने लड़ाकू विमान राफेल की खरीद में घपले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह विमान कांग्रेस के शासनकाल में 526 करोड़ रुपये का था और भारत की कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को ठेका दिया गया था, मगर मोदी सरकार ने यह काम इस कंपनी से छीनकर अनिल अंबानी को दे दिया और हर विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा गया। गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले कई दिनों से राफेल मामले को लेकर बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं।