Mehrauli Election Results 2025: महरौली विधानसभा सीट दक्षिणी जिले में आती है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी की तरफ से महेंद्र चौधरी को उतरा गया था। वहीं, बीजेपी ने गजेंद्र यादव और कांग्रेस ने पुष्पा सिंह को मैदान में उतरा। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं। इस बार इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार गजेंद्र यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने आप के उम्मीदवार महेंद्र चौधरी को हराया। बताना होगा कि दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं और इन सभी सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हो चुकी है और 8 फरवरी को वोटों की गिनती हुई।
Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2025 LIVE Updates: Check Here
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | महेंद्र चौधरी | 46567 |
बीजेपी | गजेंद्र यादव | 48349 (जीते) |
कांग्रेस | पुष्पा सिंह | 9338 |
दिल्ली में किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे, यहां पढ़ें सभी 70 विधानसभाओं का हाल
महरौली में पिछले तीन चुनाव के नतीजे
महरौली विधानसभा सीट पर 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह सेजवाल को हराया था। प्रवेश वर्मा को इस चुनाव में 37,481 और सेजवाल को 32,917 वोट मिले थे। प्रवेश वर्मा को चुनाव में 4564 वोटों से जीत मिली थी।
ECI Delhi Election Result LIVE Updates | यहां पढ़िए दिल्ली चुनाव से जुड़ी आज की ताजा खबरें
2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश यादव ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी। नरेश यादव को 58,125 वोट मिले थे जबकि भाजपा की उम्मीदवार सरिता चौधरी 41,174 वोट ही हासिल कर सकी थीं। इस तरह नरेश यादव 16,951 वोटों से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचे थे।
2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश यादव ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने 62,417 वोट हासिल किये और बीजेपी की उम्मीदवार कुसुम खत्री को 44,256 वोट मिले। नरेश यादव इस चुनाव में 18,161 वोटों से जीते।
साल | विजेता उम्मीदवार | पराजित उम्मीदवार |
2013 विधानसभा चुनाव | प्रवेश वर्मा | नरेंद्र सिंह सेजवाल |
2015 विधानसभा चुनाव | नरेश यादव | सरिता चौधरी |
2020 विधानसभा चुनाव | नरेश यादव | कुसुम खत्री |
कुतुब मीनार देखने दुनिया भर से आते हैं लोग
महरौली विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। महरौली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस सीट पर कुतुब मीनार स्थित है जिसे देखने के लिए भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग आते हैं।
महरौली में पिछले तीन चुनाव के नतीजे
दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं जिनमें से 58 सामान्य और 12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 2015 और 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए सत्ता पर कब्जा जमाया। इससे पहले 2013 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि, यह सरकार मात्र 49 दिन ही चल सकी क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
बीजेपी ने 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए पूरा जोर लगाया था। इसके बावजूद, बीजेपी दोनों ही चुनावों में दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। 2015 में पार्टी सिर्फ 3 सीटें जीत पाई, जबकि 2020 में यह संख्या 8 सीटों तक पहुंची।