Matia Mahal (Delhi) Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच दिल्ली की मुस्लिम बाहुल्य सीटों में से एक मटिया महल सीट पर आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इकबाल भारी मतों से विजयी रहे हैं। कुल 16 राउंड की मतगणना के बाद मोहम्मद इकबाल को 58120 वोट मिले हैं। उन्होंने बीजेपी की  दीप्ति इंदौरा को 42724 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया है। दीप्ति इंदौरा को कुल 15396 वोट प्राप्त हुए हैं। यहां से कांग्रेस ने आसिम अहमद खान को उम्मीदवार बनाया था जिन्हें 10295 वोट मिले हैं।

मटिया महल विधानसभा चुनाव परिणाम 2025:-

पार्टीप्रत्याशीरिजल्ट/वोट प्राप्त
आम आदमी पार्टीमोहम्मद इकबाल58120 (विजयी)
बीजेपीदीप्ति इंदौरा42724
कांग्रेसअहमद खान10295

मटिया महल विधानसभा चुनाव परिणाम 2020:-

पार्टीप्रत्याशीकुल वोट/प्रतिशत
आपशोएब इकबाल67282
75.96%
बीजेपी रविंदर गुप्ता 17041
19.24%
कांग्रेस मिर्जा जावेद अली 3409
3.85%
मटिया महल विधानसभा चुनाव परिणाम 2020:-

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मटिया महल सीट से आप के शोएब इकबाल को 67,282 वोट मिले (जीते)। भाजपा के रविंदर गुप्ता को 17,041 वोट मिले। कांग्रेस के मिर्जा जावेद अली को 3,409 वोट मिले थे।

पुरानी दिल्ली की मटिया महल विधानसभा सीट का इतिहास बेहद दिलचस्प है। तकरीबन 60 फीसद मुस्लिम वोटर्स उम्मीदावर चुनने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस सीट पर अलग-अलग दलों के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शोएब इकबाल को पांच बार जीत मिली है। कहा जाता है कि शोएब इकबाल का नाम और चेहरा चलता है। हालांकि, एक बार आम आदमी पार्टी की लहर में हार का भी सामना करना पड़ा है। इस बार शोएब इकबाल को आप ने टिकट दिया था।

मटिया महल विधानसभा चुनाव परिणाम 2015:-

पार्टीप्रत्याशीकुल वोट/प्रतिशत
आपअसीम अहमद खान 47584
59.23%
कांग्रेसशोएब इकबाल 21488
26.75%
बीजेपीशकील अंजुम देहलवी9105
11.33%
मटिया महल विधानसभा चुनाव परिणाम 2015:-

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में मटिया महल सीट से आप के असीम अहमद खान को 47,584 वोट मिले (जीते)। कांग्रेस के शोएब इकबाल को 21,488 वोट मिले। भाजपा के शकील अंजुम देहलवी को 9,105 वोट मिले थे।

मटिया महल विधानसभा का इतिहास

मटिया महल विधानसभा सीट पर 1972 में एनसीओ से सिकंदर बख्त, 1977 में जेएनपी से बेगम खुर्शीद किदवई, 1983 में बेगम खुर्शीद किदवई, 1993 और 1998 में जेडी से शोएब इकबाल विधायक बने। 2003 का विधानसभा चुनाव भी शोएब इकबाल ने जेडीएस से जीता। 2008 में लोजपा के टिकट पर शोएब इकबाल विधायक बने। 2013 में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर लगातार पांचवीं बार शोएब इकबाल ने जीत दर्ज की। 2015 में आम आदमी पार्टी की लहर थी। ऐसे में शोएब इकबाल का जादू मटिया महल सीट पर नहीं चला।