Manmohan Singh Death News Live Updates: भारत के बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में से एक और राजनीति में शालीनता के प्रतीक माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने पीछे परिवर्तनकारी नीतियों की विरासत छोड़ गए। मनमोहन सिंह (92) का गुरुवार रात नई दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह 9.30 बजे एआईसीसी मुख्यालय से श्मशान घाट के लिए शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है और कांग्रेस पार्टी ने आगामी सात दिनों के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कर्नाटक में अपने सभी प्रोग्राम कैंसिल कर दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के ये दोनों नेता देर रात करीब सवा दो बजे मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे।

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश की आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट किया, “भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकाकुल है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था।”

Manmohan Singh Education Qualification | Manmohan Singh Family Members

Manmohan Singh Death News LIVE Updates | Manmohan Singh Net Worth

Live Updates

देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…

23:44 (IST) 26 Dec 2024
Manmohan Singh Death LIVE Updates: नीतीश कुमार बोले- वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे

Manmohan Singh passes away LIVE Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले – देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।

23:39 (IST) 26 Dec 2024
Manmohan Singh Death LIVE: सेवा और विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा- राष्ट्रपति मुर्मू

Manmohan Singh Death LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्म ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि सिंह को राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन तथा उनकी विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। मुर्मू ने पोस्ट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन चुनिंदा राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक पदों पर अपनी विभिन्न भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

23:29 (IST) 26 Dec 2024
Manmohan Singh Death LIVE: राहुल बोले- अपना मार्गदर्शक खो दिया

Manmohan Singh Death LIVE:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और कहा कि उन्होंने आज अपना एक संरक्षक और मार्गदर्शक खो दिया है।

23:27 (IST) 26 Dec 2024
Manmohan Singh Death LIVE: कब पीएम पद से इस्तीफा देना चाहते थे मनमोहन सिंह?

Manmohan Singh Death LIVE: मनमोहन सिंह  के करीबी सूत्रों की माने तो राहुल गांधी द्वारा दोषी राजनेताओं को चुनाव लड़ने की अनुमति देने के लिए अध्यादेश लाने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले की प्रति फाड़ने के बाद सिंह ने लगभग इस्तीफा देने का मन बना लिया था। उस समय वह विदेश में थे।

23:25 (IST) 26 Dec 2024
Manmohan Singh Death LIVE: बचपन में की लैंप की रोशनी में पढ़ाई

Manmohan Singh Death LIVE: कभी अपने गांव में मिट्टी के तेल से जलने वाले लैंप की रोशनी में पढ़ाई करने वाले सिंह आगे चलकर एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद बने। मनमोहन सिंह की 1990 के दशक की शुरुआत में भारत को उदारीकरण की राह पर लाने के लिए सराहना की गई, लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों पर आंखें मूंद लेने के लिए भी उनकी आलोचना की गई।

23:15 (IST) 26 Dec 2024
Manmohan Singh Death LIVE: दस साल भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह

Manmohan Singh Death LIVE: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहे सिंह को दुनिया भर में उनकी आर्थिक विद्वता तथा कार्यों के लिए सम्मान दिया जाता था। उन्होंने भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में वर्ष 2004 से 2014 तक 10 वर्षों तक देश का नेतृत्व किया।

22:53 (IST) 26 Dec 2024
Manmohan Singh Death LIVE: नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

Manmohan Singh Death LIVE: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। वह AIIMS में भर्ती थे। उन्होंने गुरुवार शाम 9.51 मिनट पर दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली।