Manmohan Singh Delhi Address: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। देश के पीएम पद पर रहते हुए मनमोहन सिंह 7 रेसकोर्स रोड (अब 7 लोक कल्याण मार्ग) पर रहे। पीएम पद से हटने के बाद वह लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3 में शिफ्ट हो गए।
न्यूज एजेंसी भाषा की खबर के मुताबिक, लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित बंगला नंबर 3 (3 Motilal Nehru Marg New Delhi), करीब 10 सालों तक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आवास (Manmohan Singh Residence) रहा। तीन एकड़ के भूखंड वाले इस विशाल टाइप-8 बंगले में मनमोहन सिंह 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आए। नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में भारत के पीएम पद की शपथ ली, तब से वह 7 लोक कल्याण मार्ग पर रह रहे हैं।
3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर मनमोहन सिंह से पहले दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आधिकारिक आवास था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने इसे खाली कर दिया था।
भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, शीला दीक्षित का साल 2019 में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शीला दीक्षित के बंगला खाली करने के बाद सीपीडब्ल्यूडी ने बंगले का पूरी तरह से नवीनीकरण और जीर्णोद्धार किया था। पूर्व प्रधानमंत्री होने के नाते मनमोहन सिंह को उनके परिवार के साथ एसपीजी सुरक्षा मिली हुई थी। Manmohan Singh Passes Away: मनमोहन सिंह का निधन LIVE UPDATES