Hyderabad News: एक शख्स जिसने अपनी पत्नी से सारी उम्र उसका साथ देने का वादा किया था, वो इतना बड़ा हैवान हो गया कि उसकी हत्या के लिए निर्ममता की सारी सीमाएं लांघ डाली। यह शख्स अपनी गर्भवती पत्नी के पेट में ही बैठ गया और गला दबाकर उसकी जान ले ली। इस हैवानियत के चलते महिला की कोख से भ्रूण ही बाहर आ गया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसने अपने दांतों तले उंगलिया दबा दीं।

दरअसल यह मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है, जहां एक 21 साल के शख्स ने कथित तौर पर केवल शक की बिनाह पर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपनी पत्नी को इतने बेतरतीब तरीके से मारा कि महिला के गर्भ से सात महीने का भ्रूण बाहर आ गया।

आज की बड़ी खबरें

गर्भवती पत्नी के पेट पर बैठ गया शख्स

पुलिस ने इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी शेयर की है और बताया है कि यह मामला 16 जनवरी का है। इस वीभत्स केस को लेकर पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की पत्नी सो रही थी तो ये शख्स जाकर उसके पेट पर बैठ गया और इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी।

इस घटना के चलते महिला के गर्भ से 7 महीने के भ्रूण बाहर आ गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने इसके बाद गैस सिलिंडर के वॉल्व खोलकर घर में आग लगा दी। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए इस हत्या को आग लगने के हादसे की कोशिश की।

घरवालों ने बिना बताए बेच दी बुलेट, नाराज बच्चे ने इसके बाद जो किया वह चौंका रहा है

महिला की मां की शिकायत पर दर्ज किया केस

कुशाईगुडा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान 20 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस जोड़े ने ऑनलाइन मिलने के बाद 2022 में शादी की थी। कुछ विवादों के चलते दोनों काफी वक्त तक अलग रहे थे और पिछले एक महीने से साथ रह रहे थे।

शख्स को अपनी पत्नी पर किसी और से संबंधों का शक था, जिसके चलते उसने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हैदराबाद की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।