कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में ‘संविधान बचाओ सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर दलित और आदिवासी समुदाय अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना नहीं सीखेंगे, तो भाजपा उनकी हर चीज छीन लेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश के संविधान से ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे मूल शब्दों को हटाने की कोशिश में जुटी है।

खड़गे ने कहा कि ओडिशा में भाजपा समर्थक दलितों और सरकारी अधिकारियों पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को चेताया कि अगर समय रहते दलितों, आदिवासियों और वंचितों ने आवाज नहीं उठाई, तो उनके वोट और अधिकार दोनों खत्म कर दिए जाएंगे।

खड़गे ने ओडिशा में कांग्रेस सरकार के योगदान को याद दिलाया

खड़गे ने ओडिशा में कांग्रेस सरकार के योगदान को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में पारादीप पोर्ट, राउरकेला स्टील प्लांट, हीराकुंड डैम, नाल्को, एनटीपीसी, चिल्का नेवल एकेडमी, मंचेश्वर रेल कोच फैक्ट्री, और कोरापुट में एचएएल व ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जैसे कई सार्वजनिक उपक्रम स्थापित हुए।

उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर में एम्स (AIIMS), एनआईएसईआर (NISER), इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स और केबीके (KBK) क्षेत्र (कालाहांडी, बोलांगीर, कोरापुट) के विकास के लिए खास योजनाएं कांग्रेस सरकार में बनीं।

ओडिशा में 40,000 से ज्यादा महिलाएं गायब हो गईं’, भुवनेश्वर में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी सरकार पर किया बड़ा प्रहार

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार ओडिशा की जनता की मेहनत की कमाई को अपने अमीर दोस्तों को सौंप रही है। खदानें, कारखाने, बंदरगाह, हवाई अड्डे, जंगल और जमीन – सभी कुछ पूंजीपतियों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि जहां ओडिशा प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है, वहां के आदिवासी आज भी इतनी गरीबी में क्यों जी रहे हैं?

खड़गे ने यह भी आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर अब मोदी और शाह का नियंत्रण है। एजेंसियां संविधान से नहीं, भाजपा के इशारों पर काम कर रही हैं। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां गरीबों और वंचितों के वोट के अधिकार को भी चुनाव से पहले छीन लिया गया।

खड़गे बोले, “भाजपा सिर्फ प्रचार करती है, काम कुछ नहीं। ओडिशा में कांग्रेस ने जो काम किया, वही आज दिखाई देता है। भाजपा ने राज्य को कुछ नहीं दिया, बस जो कुछ था, उसे भी बेच दिया।”

‘बेचारे अवार्ड-जीवी प्रधानमंत्री…’, भागवत की 75 साल वाली ‘सलाह’ पर कांग्रेस ने कसा तीखा तंज

गौतम अडानी को क्यों पसंद आई ‘मुन्ना भाई MBBS’? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे!