मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व से पहले IMD ने दिल्ली के मौसाम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक 14 जनवरी 2025 को दिल्ली में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और अधिकांश स्थानों पर स्मॉग/घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, दोपहर के समय उत्तर दिशा से हवा की गति कम होकर 04-06 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे शाम और रात के दौरान पूर्वोत्तर दिशा से 4 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी। वहीं, शाम/रात में स्मॉग/हल्के कोहरे की संभावना है।

15 जनवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

15 जनवरी के पूर्वानुमान की बात की जाए तो आईएमडी के मुताबिक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम/रात के दौरान बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने की संभावना है और सुबह के समय हवा की गति 4 किमी प्रति घंटे से कम होगी।

सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर स्मॉग/घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा की गति धीरे-धीरे कम होगी, इसके बाद दोपहर के दौरान दक्षिण दिशा से 6-8 किमी प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी होगी। शाम और रात के समय यह घटकर 04 किमी प्रति घंटा से कम हो जायेगी। शाम/रात में स्मॉग/हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।

जानें देशभर के मौसम का हाल

16 जनवरी को ऐसा होगा दिल्ली का मौसम

16 जनवरी 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय बहुत हल्की बारिश की संभावना है। सुबह स्मॉग/मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी और दोपहर के समय उत्तर-पूर्व दिशा से 06-08 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। शाम और रात के दौरान उत्तर-पूर्व दिशा से यह घटकर 04 किमी प्रति घंटे से भी कम हो जाएगी। शाम/रात में स्मॉग/हल्के से मध्यम कोहरा होने की संभावना है।

IMD ने मौसम संबंधी जानकारी देने के लिए वेबपेज तैयार किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाकुंभ के लिए मौसम संबंधी जानकारी देने के लिए एक वेबपेज तैयार किया है। महाकुंभ के लिए तैयार किये गए विशेष वेबपेज पर तापमान, वायु की गति और दिशा, आर्द्रता और वायु गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई है। यह प्रयागराज और आस-पास के शहरों अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान प्रदान करता है। आईएमडी ने अगले दो से तीन दिनों में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के आसमान में आमतौर पर बादल और कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। पढ़ें- Mahakumbh 2025 LIVE: 250 से अधिक लोग भूले-भटके शिविर के जरिये परिजनों से मिले