Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अभी तक प्रचंड बहुमत हासिल करने वाले महायुति ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं किया है। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक बैठकों का दौर जारी है। कथित तौर पर मुंबई में महायुति के बड़े नेताओं एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की बैठक होनी है जिसके बाद महाराष्ट्र के सीएम का ऐलान होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि एकनाथ शिंदे सीएम की कुर्सी जाने के बाद बीजेपी से बड़ी सौदेबाजी कर रहे हैं, जो की BJP आलाकमान के लिए टेंशन की बात हैं। जानकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे का गुट महाराष्ट्र की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री पद के साथ ही, गृह-वित्त मंत्रालय समेत कुल 9 बड़े विभागों की मांग पर अड़ गया है।
CM पर फैसले के बाद पत्ते खोलेंगे शिंदे
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पर फैसले के बाद शिवसेना आगे की रणनीति पर अपने खुलासे करेगी। माना जा रहा है कि शिंदे गुट गृह-वित्त, शहरी विकास, ट्रांसपोर्ट जैसे 9 अहम विभाग मांग सकता है।
सूत्र ये भी बताते हैं कि दिल्ली में अमित शाह के साथ, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की जो बैठक हुई थी, उसमें CM के नाम का फैसला नहीं हुआ था, लेकिन यह तय किया गया था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का ही होगा।
बाराती तैयार दूल्हे का अता-पता नहीं?
एकनाथ शिंदे के शामिल होने पर सस्पेंस
बड़ा सवाल यह भी है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में शामिल होंगे या नहीं? इसको लेकर भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। शिंदे इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि, बीजेपी पहले अपना मुख्यमंत्री घोषित करे।
एकनाथ शिंदे को लेकर तमाम प्रयास इसलिए भी लगाया जा रहे हैं क्योंकि दिल्ली में हुई बैठक के बाद शिंदे अचानक अपने गांव सातारा चले गए और बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है।
अचानक सीएम शिंदे अपनी गांव क्यों चले गए?
सीएम आवास या ठाणे?
महाराष्ट्र की राजनीति के केंद्र में इस वक्त एकनाथ शिंदे ही हैं। कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे रविवार दोपहर को सतारा से निकलेंगे और मुंबई जाएंगे। यह देखना भी अहम होगा कि अब एकनाथ शिंदे, मुंबई स्थित मुख्यमंत्री आवास वर्षा जाते हैं, या फिर ठाणे के अपने निजी आवास पर पहुंचते हैं।
शपथ ग्रहण की तारीख घोषित
एक तरफ जहां अभी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर संशय की स्थिति है, तो दूसरी ओर बीजेपी ने नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख घोषित कर दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया है कि 5 दिसंबर को महाराष्ट्र की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा, जिसमें पीएम मोदी सहित NDA शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।