Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 (महाराष्ट्र झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024): महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे पूरी तरह से साफ हो चुके हैं। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारें वापसी करने जा रही हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। राज्य की सत्ता में एक बार फिर से महायुति सरकार की वापसी हुई है लेकिन यह सस्पेंस बढ़ गया है कि अब राज्य की कमान एकनाथ शिंदे ही संभालेंगे या फिर मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। शिवसेना यूबीटी के संजय राउत ने राज्य में महा विकास अघाड़ी की हार के लिए डीवाई चंद्रचूड़ को जिम्मेदार ठहराया है।

Maharashtra Election Results 2024

बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 132 सीटें जीती है, यह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। महायुति में शामिल अन्य दो दलों शिवसेना शिंदे ने 57 और एनसीपी अजित गुट ने 41 सीटें जीती हैं। बात अगर महा विकास अघाड़ी की करें तो उन्हें सिर्फ निराशा मिली है। शिवसेना यूबीटी 20 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस पार्टी को महज 16 और शरद गुट को सिर्फ 10 सीटों से संतोष करना पड़ा। इंडिया गठबंधन का हिस्सा समाजवादी पार्टी को सिर्फ दो सीटें नसीब हुई हैं।

Maharashtra Election Results 2024 / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024

क्रमपार्टीविधानसभा सीटें
1बीजेपी132
2शिवसेना57
3एनसीपी41
4शिवसेना यूबीटी20
5एनसीपी एससीपी16
6कांग्रेस10
7समाजवादी पार्टी2

Jharkhand Election Results 2024UP BY Elections

बात अगर झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम की करें तो राज्य में जेएमएम 34 विधानसभा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राज्य में बीजेपी को 21 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस पार्टी को 16 सीटें मिली हैं। इंडिया गठबंधन में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी के साथी राजद और CPI(ML)(L) क्रमश: चार व दो सीटें जीतने में सफल रहे है। राज्य में एनडीए के साथी आजसू, लोजपा राम विलास और जदयू को एक-एक सीट मिली है। इसके अलावा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा एक सीट जीतने में सफल रहा है।

क्रमपार्टीविधानसभा सीटें
1जेएमएम34
2कांग्रेस16
3राजद4
4CPI(ML)(L)2
5बीजेपी21
6आजसू1
7लोजपा रामविलास1
8जदयू1
9झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा1
Live Updates

Maharashtra, Jharkhand Election/Chunav Result 2024 के लिए जुड़े रहिए जनसत्ता डॉट कॉम के साथ

19:12 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Jharkhand Election Result LIVE: बाज की असली उड़ान बाकी है – देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने X पर पोस्ट कर कहा कि बाज की असली उड़ान बाकी है…उनके इस पोस्ट को उनकी तरफ से सीएम पद पर दावेदारी जताने वाला माना जा रहा है।

19:03 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की जनता ने संविधान के फर्जी शुभचिंतकों की दुकानें बंद करा दीं- अमित शाह

Maharashtra Election Result LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की “ऐतिहासिक जीत” के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि गठबंधन को इतना बड़ा बहुमत देकर लोगों ने “संविधान के फर्जी शुभचिंतकों” की दुकानें बंद करा दीं। शाह ने झारखंड में भाजपा को दूसरे दलों की तुलना में सबसे अधिक वोट देने के लिए राज्य की जनता को भी धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जय महाराष्ट्र! इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन।”

19:02 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Maharashtra Chunav Result LIVE: झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम सफल हुए- हेमंत सोरेन

Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है

18:00 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की जीत पर क्या बोलीं पंकजा मुंडे

Maharashtra Election Result LIVE: पंकजा मुंडे ने कहा कि यह महायुति की बहुत बड़ी जीत है…प्रतिक्रिया हमारी अपेक्षा से कहीं अधिक थी…हम बहुत खुश हैं क्योंकि जनता ने फर्जी आख्यानों को खारिज कर दिया है और विकास की राजनीति को स्वीकार किया है

17:59 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Maharashtra Chunav Result LIVE: झारखंड की जीत पर क्या बोलीं कल्पना सोरेन?

उन्होंने कहा- ये सरकार अबुआ सरकार है, ये सरकार झारखंड की जनता की सरकार है। जनता ने हेमंत सोरेन पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हेमंत जी जिस तरह पहले एक बेटे के रूप में, एक भाई के रूप में झारखंड की सेवा कर रहे थे, अब आने वाले समय में वो उससे भी ज्यादा मेहनत से काम करेंगे..

17:55 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Maharashtra Chunav Result LIVE: हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों को किया धन्यवाद

Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: शनिवार शाम मीडिया से बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा, “आज झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं…मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए…हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे…उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे…भारत गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है, मुझे यह पता चला है…मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

17:48 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: यह जीत हर महाराष्ट्रवासी की जीत है- अमित शाह

Maharashtra Election Result LIVE: अमित शाह ने महाराष्ट्र की जीत के लिए राज्य के लोगों का आभार जताया है। उन्होंने कहा – यह जीत हर महाराष्ट्रवासी की जीत है। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन।

17:30 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड की जीत पर क्या बोलीं कल्पना सोरेन?

Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- “गांडेय समेत झारखण्ड की जीत के बाद रांची एयरपोर्ट में परिवार के साथ…. यह ऐतिहासिक जीत, झारखण्ड के जन-जन की जीत है। जय झारखण्ड!”

17:21 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र बीजेपी दफ्तर में जश्न, फडणवीस ने बनाई जलेगी

Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की जीत पर बीजेपी जश्न मना रही है। राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में जलेबी बनाई। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

17:17 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: पीएम मोदी ने की शिंदे से बात

Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र सीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम एकनाथ शिंदे से बात की और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी

17:15 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Maharashtra Chunav Result LIVE: चिराग ने महाराष्ट्र की जीत को बताया एतिहासिक

Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: चिराग पासवान ने कहा, “महाराष्ट्र में भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनी है… ये अपने आप में ऐतिहासिक जीत है… बिहार में भी 2025 के विधानसभा चुनाव की नींव रख दी गई है… उपचुनाव में कई गढ़ ढहाए गए… एनडीए ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की है… मेरे पिता चाहते थे कि झारखंड विधानसभा में भी लोजपा (आर) का प्रतिनिधित्व हो, आज उस सपने को पूरा करने का काम शुरू हुआ है… लोजपा (आर) ने चतरा सीट जीतकर झारखंड में अपना खाता खोला है.”

17:08 (IST) 23 Nov 2024
Jharkhand Maharashtra Chunav Result LIVE: झारखंड के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया धन्यवाद

Jharkhand Maharashtra Election Result LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के चुनाव नतीजों पर कहा- मैं झारखंड के लोगों को हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा सबसे आगे रहेंगे। मैं राज्य में उनके प्रदर्शन के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।

16:49 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की जीत पर क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी?

Maharashtra Election Result LIVE: पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा – ‘…एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र के अपने भाइयों-बहनों, खासकर युवाओं और महिलाओं का दिल से आभार… मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा…”

16:48 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: एक है तो सेफ हैं पर क्या बोले फडणवीस?

Maharashtra Election Result LIVE: फडणवीस ने कहा कि लोगों ने पीएम के नारे के पक्ष में वोट किया… तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब मिला।

16:44 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: कांग्रेस समझ नहीं पा रही महाराष्ट्र के नतीजे

Maharashtra Election Result LIVE: कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महाराष्ट के नतीजे अप्रत्याशित हैं। हम चुनाव नतीजों का विश्लेषण कर रहे हैं।

16:38 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: अजित पवार की पार्टी शरद गुट से आगे

Maharashtra Election Result LIVE: अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा महाराष्ट्र में प्रभावशाली प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है, पार्टी 36 सीट पर आगे है और चार पर जीत दर्ज कर ली है। इसके विपरीत, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा 11 सीट पर आगे है और एक पर जीत दर्ज कर चुकी है।

16:30 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: सिद्धार्थ खरात मेहकर सीट से जीते

Maharashtra Election Result LIVE: नौकरशाह से नेता बने सिद्धार्थ खरात ने शनिवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के मेहकर से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीत लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के उम्मीदवार को हराया। खरात ने संजय रायमुलकर को 5,219 मतों से हराया। वह राज्य सरकार में संयुक्त सचिव पर पर तैनात थे लेकिन पिछले साल जुलाई में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना (उबाठा) में शामिल हो गए थे।

16:16 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं- फडणवीस

Maharashtra Election Result LIVE: देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन महायुति के जीत ओर बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर किसी विवाद से इनकार किया और कहा कि महायुति के नेता इस बारे में फैसला करेंगे।

15:47 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: नीलेश राणे जीते

Maharashtra Election Result LIVE: भाजपा सांसद नारायण राणे के पुत्र एवं शिवसेना उम्मीदवार नीलेश राणे ने सिंधुदुर्ग की कुडाल विधानसभा सीट 8,176 मतों से जीती

15:42 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: अमित शाह ने फडणवीस को बधाई दी

Maharashtra Election Result LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी।

15:31 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: मनसे, वीबीए और अन्य छोटे दल कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रहे

Maharashtra Election Result LIVE: राजठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) राज्य विधानसभा चुनाव में प्रभाव छोड़ने में विफल रही, क्योंकि रुझानों में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ को भारी जीत मिलती दिख रही है। समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टियां थोड़ी बेहतर स्थिति में नजर आ रही हैं। मनसे ने जहां 125 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं वीबीए के 200 उम्मीदवार मैदान में थे। मनसे को बड़ा झटका यह है कि पार्टी प्रमुख राजठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मुंबई की माहिम सीट पर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। राजू शेट्टी के नेतृत्व वाले स्वाभिमानी पक्ष ने 19 उम्मीदवार उतारे थे और यह पार्टी भी कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रही।

15:27 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Jharkhand Election Result LIVE: जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान

Maharashtra Jharkhand Chunav Result LIVE: देवेंद्र फडणवीस ने कहा – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि राज्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन करता है… उन्होंने कहा कि विपक्ष के फर्जी विमर्श का प्रचार करने और धर्म के आधार पर मतदाताओं को ध्रुवीकृत करने के प्रयासों को जनता ने नाकाम कर दिया… फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर कोई विवाद नहीं, महायुति के नेता करेंगे फैसला… महाराष्ट्र के लोगों ने दिखा दिया है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी ही बालासाहेब ठाकरे की असली शिवसेना है

15:04 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: फडणवीस को सीएम देखना चाहते हैं बीजेपी कार्यकर्ता- कैलाश विजयवर्गीय

Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में ‘महायुति’ गठबंधन के प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सूबे के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

15:03 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की अब तक ये नौ सीटें जीती बीजेपी

Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र में बीजेपी नौ सीटें जीत चुकी है। वह 120 पर आगे हैं। जिन सीटों पर बीजेपी जीती है, उनमें शहादा, अकोला ईस्ट, घाटकोपर, वडाला, पुणे कंटोनमेंट, शिरडी, सतारा, कंकावाली और शिराला शामिल हैं।

14:28 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की दो सीटों पर सपा आगे

Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर सपा आगे चल रही है। ये भिवंडी ईस्ट और मानखुर्द शिवाजी नगर हैं। भिवंडी ईस्ट से रईस कसम शेख और मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी आगे चल रहे हैं।

14:22 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: औरंगाबाद ईस्ट में AIMIM आगे

Maharashtra Election Result LIVE: महाराष्ट्र की औरंगाबाद विधानसभा सीट पर AIMIM आगे चल रही है। यहां मजलिस के इम्तियाज जलील ने 76429 वोट हासिल किए हैं। वह 17162 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर बीजेपी के अतुल मोरेश्वर चल रहे हैं। कांग्रेस यहां 7383 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

AURANGABAD EAST Elections Result LIVE

AIMIM – IMTIAZ JALEEL SYED – 76429 
BJP – ATUL MORESHWAR SAVE – 59267
Congress – LAHU HANMANTRAO SHEWALE- 7383

13:51 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: जनादेश ने दिखाया कि बाल ठाकरे के आदर्शों को कौन आगे ले जा रहा है- श्रीकांत शिंदे

Maharashtra Election Result LIVE: लोकसभा सदस्य और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पुत्र श्रीकांत शिंदे ने शनिवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव का जनादेश यह दिखाता है कि बाल ठाकरे के आदर्शें को कौन आगे लेकर जा रहा है। श्रीकांत शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि जनादेश का श्रेय मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार को जाता है।

13:49 (IST) 23 Nov 2024
Aaj ki Taaja Khabar LIVE: यूपी – बिहार दोनों राज्यों में कांग्रेस पिछड़ी – गिरिराज सिंह

आज की ताजा खबर LIVE: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का यूपी और राजस्थान में बुरा हाल हो गया है। महाराष्ट्र में एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिला है। लोगों ने उद्धव और शरद पवार को रिजेक्ट कर दिया है।

13:28 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: बीजेपी घाटकोपर ईस्ट जीती

Maharashtra GHATKOPAR EAST Election Result LIVE: बीजेपी ने महाराष्ट्र में घाटकोपर ईस्ट सीट पर जीत दर्ज कर ली है। यहां बीजेपी के पराग शाह ने 85388 वोट हासिल कर  एनसीपी शरद गुट की राखी जाधव को 34999 वोटों से हराया।

GHATKOPAR EAST Maharashtra Election Result LIVE:

बीजेपी – PARAG SHAH- 85388
एनपीसी शरद गुट – राखी जाधव- 50389

13:00 (IST) 23 Nov 2024
Maharashtra Election Result LIVE: काटोल में बीजेपी आगे

Maharashtra KATOL Election Result LIVE: महाराष्ट्र की काटोल विधानसभा सीट पर बीजेपी के तरणसिंह बाबूलालजी ठाकुर आगे चल रहे हैं। उन्हें 33116 वोट मिले हैं। इस समय उन्होंने एनसीपी शरद गुट के सलील देशमुख पर 14673 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। उन्हें 18443 वोट हासिल हुए हैं।

KATOL Maharashtra Election Result LIVE:

CHARANSING BABULALJI THAKUR –  Bharatiya Janata Party- 39886 3
DESHMUKH SALIL ANILBABU – Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar –  22456

Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में इस समय एनडीए तो झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार है।