CM Eknath Shinde Help Farmer: महाराष्ट्र की राजनीति तो अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती है लेकिन आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी किसान की मदद करने के बाद काफी चर्चा हो रही है। एक किसान काफी समय से परेशान चल रहा था और उसने सीएम से मदद मांगी और उनसे मुलाकात की। इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे ने केवल उस किसान को आश्वासन दिया बल्कि पांच लाख का चेक भी तुरंत देने का आदेश दिया।

दरअसल, एक किसान के पिता की आत्महत्या की वजह से मौत हो गई थी। वह मुख्यमंत्री शिंदे से मिलने आया था और मदद मांग रहा था। उसका परिवार पिता की मौत के बाद काफी परेशानियों का सामना कर रहा था। इस बात का सीएम शिंदे को पता चला और उन्होंने किसान को मिलने के लिए बुलाया और अपने ऑफिस को फोन लगाकर सचिव को उस किसान को पांच लाख रुपये चेक देने का निर्देश दिया।

किसान ने सीएम की तारीफ की

महाराष्ट्र के सीएम ने जिस किसान शिवरतन मुंडे की मदद की, उसने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनकी काफी तारीफ की है। मुंडे ने कहा कि मेरे पिता ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मैंने सीएम एकनाथ शिंदे से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने मुझे मीटिंग के लिए बुलाया। शिवरतन मुंडे ने आगे कहा कि उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मुझे 5 लाख रुपये का चेक देने का आदेश दिया।

महाराष्ट्र में कितने किसानों ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र में पिछले साल कुल 2851 किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। इनमें से करीब 1494 लोगों को मुआवजे की राशि भी दे दी गई थी। हालांकि, कुछ किसान ऐसे भी थे कि जिनके मुआवजे की जांच पेंडिंग पड़ी हुई थी। 1 जनवरी से 31 जनवरी 2023 के बीच लगातार प्राकृतिक आपदाओं और भी कई वजह से किसानों ने आत्महत्या की थी। इनमें से 1,088 मराठवाड़ा और 1,439 विदर्भ से थे।

नासिक से 293 और पुणे से 31 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या को रोकने और मरने वाले किसानों के परिवारों की मदद करने के लिए कई तरह की योजनाएं शुरू की गईं थी। इन योजनाओं को लागू करने के लिए ‘वसंतराव नाइक शेती स्वावलंबन मिशन’ का गठन किया गया। सरकार की तरफ से दावा किया गया कि 2015 में योजना शुरू होने के बाद से 2023 तक किसान आत्महत्या के 20,200 मामलों में से 13,100 मृतक किसानों के परिवारों को मदद दी गई है।