Maharashtra Election Result 2024 (महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024), ECI Maharashtra Election Results 2024 Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के आकड़े बिल्कुल साफ हो चुके हैं। 288 सीटों पर हुए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति ने एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए सत्ता में फिर से वापसी की है। महायुति ने 230 सीटें जीती हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी के खाते में 46 और अन्य 13 सीटें जीतने में सफल हो पाए। महायुति में भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की और मुख्यममंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनावी दंगल में उतरी शिवसेना ने 55 सीटों पर कब्जा जमाया और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 41 सीटों पर बाजी मारी।
Maharashtra ECI Election Results LIVE: Check Here
महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही फेज में वोटिंग हुई थी और इसमें करीब 66.05 फीसदी मतदान हुआ था। मुंबई शहर में सबसे कम 52.65 फीसदी वोटिंग हुई थी और गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था।
Jharkhand Election Results 2024 LIVE| Maharashtra Election Results 2024 LIVE
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की काउंटिंग से पहले शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अभी शुरुआती रुझान आने शुरू होंगे, डाक मतपत्रों की गिनती होगी। मुझे लगता है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के आसपास तस्वीर साफ हो जाएगी। लेकिन यह बहुत स्पष्ट है कि महाराष्ट्र की जनता महा विकास अघाड़ी को विजयी बनाएगी और हमें एक बार फिर साधारण बहुमत से सरकार बनाने का अवसर मिलेगा। जिस तरह से महाराष्ट्र ने 2.5 साल में भ्रष्टाचार, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध, किसानों के मुद्दे देखे और जिस तरह से दिल्ली में सरकार चलाने की कोशिश की गई, महाराष्ट्र ने भी उसे देखा। हमारी जीत निश्चित है और मुझे विश्वास है कि जैसे ही परिणाम आएंगे, हम सभी जश्न मनाएंगे।
मुंबादेवी सीट से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा कि मेरा मानना है कि हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन जीत साफ तौर पर हमारी होगी। लोग इस बात से तंग आ चुके हैं कि पिछले 15 सालों में मुंबादेवी में कोई विकास नहीं हुआ। लोग बदलाव चाहते हैं। अच्छे स्कूल, कॉलेज चाहते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ‘लड़की बहिन योजना’ ने महिलाओं को सही मायने में सशक्त बनाया है। महायुति ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
एनसीपी नेता सूरज चव्हाण ने कहा कि पिछले ढाई साल से महाराष्ट्र का मूड महायुति के पक्ष में रहा है और आज दोपहर तक महाराष्ट्र का मूड साफ हो जाएगा और गठबंधन अपनी सरकार बनाएगा।
मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने कहा कि एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने जिस तरह से इन ढाई सालों में काम किया है, उससे एक बात साफ है कि लोगों ने उनके काम के आधार पर वोट दिया है। यह इतिहास बन जाएगा क्योंकि आज हैट्रिक लगेगी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि दो तरह की भविष्यवाणियां हैं। उनमें से कुछ कह रहे हैं कि एमवीए सत्ता में आएगी, जबकि कुछ कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना सत्ता में वापस आने वाली हैं। हालांकि, जमीनी हकीकत यह है कि एमवीए आने वाली है।
मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले प्रार्थना करने के लिए मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम कोरेगांव पुणे में मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच लड़ाई के नतीजे पर होंगी। यह वापसी की कोशिश में लगा हुआ है।
एनसीपी एसपी नेता अनीश गवांडे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जल्द मतगणना शुरू होने वाली है। मुझे लगता है कि यह बहुत ही करीबी मुकाबला रहा है और हमने अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। हमने (शरद) पवार साहब द्वारा अभूतपूर्व संख्या में सभाएं आयोजित होते देखी हैं। हमें भरोसा है कि महाराष्ट्र के लोगों ने ज्यादा प्रगतिशील और अधिक समावेशी भविष्य के लिए वोटिंग की है।
गोरेगांव मुंबई में मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी, सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के बीच लड़ाई के नतीजे पर होंगी, जो वापसी करने की कोशिश कर रहा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कौन सा अलायंस सरकार बनाने में 145 का आंकड़ा छूता है। उदाहरण के लिए, तीन प्रमुख नेताओं के बीच मुकाबला है। इसमें नागपुर दक्षिण पश्चिम में देवेंद्र फडणवीस, कोपरी-पचपखड़ी में एकनाथ शिंदे (शिंदे सेना) और बारामती में अजित पवार (एनसीपी अजित पवार) बनाम युगेंद्र पवार (एनसीपी शरद पवार) हैं। वहीं अन्य दिलचस्प मुकाबलों में वर्ली में आदित्य ठाकरे (सेना यूबीटी) बनाम मिलिंद देवड़ा (शिंदे सेना) शामिल हैं। कोंकण में राणे और सेना यूबीटी, बांद्रा ईस्ट में जीशान सिद्दीकी (एनसीपी अजित पवार) बनाम वरुण सरदेसाई (सेना यूबीटी) येवला में छगन भुजबल (एनसीपी अजित पवार) बनाम माणिकराव शिंदे (एनसीपी शरद पवार) और माहिम में अमित ठाकरे (एमएनएस) बनाम महेश सावंत (सेना यूबीटी) बनाम सदा सरवणकर (शिंदे सेना) शामिल है।
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही गुरुवार को महायुति और महा विकास अघाड़ी में सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई। शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया कि शनिवार को नतीजे आने के बाद भी एकनाथ शिंदे सीएम बने रहेंगे, वहीं राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि देवेंद्र फडणवीस सीएम बनें।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र की कुल 46 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इन 20 सीटों में से 17 पर वर्तमान में महायुति गठबंधन के विधायक हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने गुरुवार को दावा किया कि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) कुल 288 में से 160 से 165 सीटें जीतेगी और राज्य में स्थिर सरकार प्रदान करेगी। राउत ने कहा कि हम 160-165 सीटें जीत रहे हैं। राज्य में स्थिर सरकार होगी। मैं यह बहुत विश्वास के साथ कह सकता हूं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने कहा कि अगर अभी एग्जिट पोल हमारे खिलाफ हैं, तो हरियाणा चुनाव के दौरान वे हमारे पक्ष में थे। लेकिन जब नतीजे आने शुरू होंगे तो आपको स्थिति पता चल जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता ने इंडिया अलायंस पर अपना भरोसा जताया है और हमें आशीर्वाद दिया है। हमें भरोसा है और हमारे कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इंडिया अलायंस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा है, माहौल हमारे पक्ष में है। हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार सत्ता में आएगी। हमें उम्मीद है कि मतगणना सुचारू रूप से होगी।