लव जिहाद के मुद्दे पर सोमवार को एक डिबेट में टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी बीच में बोलने लगे थे। इसी बीच, शो में एक पैनलिस्ट ने सीधा आरोप लगाया कि उनके शो में और कोई बोल ही नहीं पाता। सिर्फ एंकर (अर्णब) ही बोलते हैं। जो हां-हां करता है, उसकी सुनी जाती है। जो नहीं करता है, उसकी आवाज दबा दी जाती है। बंद कर दी जाती है।

यह मामला Republic TV के डिबेट शो ‘पूछता है भारत’ से जुड़ा है। सोमवार को ‘धार्मिक पहचान छिपाकर धोखा देने वालों के खिलाफ कानून क्यों ना बने?’ विषय पर चर्चा हो रही थी। शो में अर्णब अपनी बात रख रहे थे कि उनके चैनल का नाम है रिपब्लिक भारत…।

इसी बीच, पैनलिस्ट असगर टोकने लगे। बोले- जब आप होते हैं, तब कोई बोल ही नहीं पाता है। आपके शो में पैनलिस्ट नहीं बोल पाते हैं। आपका पैनल होता है, तब आप ही बोलते हैं। अरे, सुनिए भी तो…या तो आपकी हां में हां मिलाए। नहीं मिलाएंगे आवाज, तो आप उसकी आवाज बंद कर देंगे।

एंकर ने इस पर कहा, “मेरे साथ हां में हां न मिलाएं। सच्चाई के साथ हां में हां मिलाएं।” असगर फिर बोलने लगे- आप सच सुनने को तैयार नहीं हैं। आप मुझे लव जिहाद की परिभाषा बता दें, किसे कहते हैं लव जिहाद?

देखें, शो में आगे अर्णब ने कहा- ये रिपब्लिक भारत हैं। हम बैलेंसिंग नहीं करते हैं। हम सीधी बात करते हैं। जो सही है, वो सही है। भाई, भारत का चैनल है। देखें, आगे शो में क्या हुआः