Lok Sabha General Election 2019 India News Updates: ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से राहुल गांधी के हाथ और मजबूत होंगे तथा फासीवादी ताकतों का मुकाबला करने में आसानी होगी। अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में गहलोत ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘राजनीति में सही समय पर सही फैसला होना आवश्यक होता है। राहुल गांधी ने सोच-समझ कर सही समय पर सही फैसला किया। पूरे देश के नौजवानों और आम लोगों ने इसका स्वागत किया।

प्रियंका गांधी के आने से राहुल गांधी के हाथ मजबूत होंगे। कांग्रेस मजबूत होगी और फासीवादी ताकतों का मुकाबला करने में आसानी होगी…यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं।’’ भाजपा द्वारा देश के विकास में कांग्रेस के योगदान पर सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी यह जुमले की तरह बोलते हैं। 70 साल पहले जब देश आजाद हुआ था तो सुई नहीं बनती थी यहां… बिजली क्या होती है लोगों को पता नहीं था। कांग्रेस ने वहां से शुरूआत की। लोकतंत्र दिया देश को इसलिए प्रधानमंत्री बने। लोकतंत्र नहीं होता तो कौन प्रधानमंत्री बनाता नरेंद्र मोदी को?’’ उन्होंने कहा कि देश का ‘‘काउ बेल्ट’’ कहे जाने वाले राजस्थान, छत्तीसगढ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव जीतने से भाजपा की पोल खुल गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कांग्रेस की जीत का कारवां चल पड़ा है। दिल्ली तथा राज्यों में कांग्रेस की सरकार बने यह देश हित में है। देश को इसकी जरूरत है, इस बात का अहसास अब सभी को हो गया है।’’ गहलोत ने इस अवसर पर विधानसभा में की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सीमांत लघु एवं वृद्व किसानों को पेंशन स्कीम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा एजेंडा जनकल्याणकारी योजनाओं का बना रहेगा। लड़कियों की शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क होने के साथ-साथ रोजगार कैसे बने, इसके लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि अदालतों के कारण जो नौकरियां अटकी पड़ी हैं, उसके लिए सरकार का प्राथमिकता पर प्रयास होगा कि अदालत का फैसला जल्द हो और नौजवानों को नौकरियां मिलने लग जाएं।
उप-मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि जब प्रियंका गांधी और राहुल गांधी देश भर में प्रचार करेंगे और नए राजस्थान और नए हिंदुस्तान की बात करेंगे तो 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। देश बदलाव मांग रहा है और बदलाव राजस्थान में आ चुका है।

उल्लेखनीय है कि रामगढ़ सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। रामगढ़ में अब 28 जनवरी को मतदान होगा। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के 99 विधायक, भाजपा के 73, बसपा के छह, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा के दो और भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो एवं 13 निर्दलीय विधायकों ने जीत दर्ज की थी।

Live Blog

16:46 (IST)25 Jan 2019
राहुल ने सही तरीके से खेले अपने पत्तेः शिवसेना

शिवसेना ने लेख में कहा, उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं दी गई। हालांकि राहुल गांधी ने बहुत ही धैर्य के साथ खुद को शांत रखा।" लेख में कहा गया कि गांधी ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके और सपा-बसपा को हरसंभव मदद देने तथा उसी समय प्रियंका को मुख्यधारा की राजनीति में लाने का फैसला करके अपने पत्ते सही तरीके से खेले।

15:47 (IST)25 Jan 2019
नाकाम होने के चलते राहुल ने प्रियंका को किया शामिलः शिवसेना

भाजपा की गठबंधन साझीदार शिवसेना ने यह भी कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं (भाजपा नेताओं) के इस बयान का कोई मतलब नहीं है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ''''नाकाम'''' होने के चलते प्रियंका को पार्टी में शामिल किया गया है।

14:49 (IST)25 Jan 2019
RSS की मानसिकता से देश में अराजकता फैल गई हैः राहुल

राहुल ने कहा कि RSS की मानसिकता के कारण न्यायपालिका और शिक्षा क्षेत्रों समेत देश में हर जगह अराजकता फैल गई है। उन्होंने यहां बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ हमें लगता है कि कुछ लोगों के एक समूह या किसी एक विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के 1.2 अरब लोगों को देश चलाना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अहम संस्थाओं की कार्यप्रणाली के मामले में उनकी पार्टी की सोच सत्तारूढ़ भाजपा से अलग है। उन्होंने कहा, ‘‘अहम संस्थाओं को देश की किस प्रकार सहायता करनी चाहिए, इस बारे में हमारी सोच अलग है।

14:07 (IST)25 Jan 2019
प्रियंका गांधी ने अपने पत्ते सही तरीके से खेले तो वह 'रानी' बनकर उभरेंगीः शिवसेना

शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि अगर प्रियंका गांधी ने अपने पत्ते सही तरीके से खेले तो वह ''''रानी'''' बनकर उभरेंगी और उन्हें पार्टी में शामिल करके राहुल गांधी ने दिखा दिया कि आगामी आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिये वह कुछ भी करने को तैयार हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख में यह बातें कही गई हैं।

14:07 (IST)25 Jan 2019
प्रियंका गांधी ने अपने पत्ते सही तरीके से खेले तो वह 'रानी' बनकर उभरेंगीः शिवसेना

शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि अगर प्रियंका गांधी ने अपने पत्ते सही तरीके से खेले तो वह ''''रानी'''' बनकर उभरेंगी और उन्हें पार्टी में शामिल करके राहुल गांधी ने दिखा दिया कि आगामी आम चुनाव में जीत हासिल करने के लिये वह कुछ भी करने को तैयार हैं। पार्टी के मुखपत्र सामना में एक लेख में यह बातें कही गई हैं।

13:05 (IST)25 Jan 2019
ओडिशा में बोले राहुल, RSS को लगता है कि वह बीजेपी की जननी है

राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा की जननी है और उसे लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है। राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में कहा, किसी विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के 1.2 अरब लोगों को देश चलाना चाहिए।

13:05 (IST)25 Jan 2019
ओडिशा में बोले राहुल, RSS को लगता है कि वह बीजेपी की जननी है

राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा की जननी है और उसे लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है। राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में कहा, किसी विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के 1.2 अरब लोगों को देश चलाना चाहिए।

12:52 (IST)25 Jan 2019
ओडिशा में आज राहुल गांधी की रैली

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा में एक रैली के संबोधन के साथ पार्टी की चुनावी रैली की शुरुआत करने वाले हैं। राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार कई दौरे के बाद राहुल का यहां दौरा हो रहा है। 

11:40 (IST)25 Jan 2019
सिंधिया को जिम्मेदारी मिलना मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात हैः लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन  ने कहा, "पश्चिमी उत्तरप्रदेश का प्रभारी कांग्रेस महासचिव बनाकर सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। मैं उनका अभिनंदन करती हूं, क्योंकि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना मध्यप्रदेश के लिये गौरव की बात है।" महाजन मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र की लोकसभा में वर्ष 1989 से लगातार नुमाइंदगी कर रही हैं, जबकि सिंधिया सूबे की गुना सीट से सांसद हैं।

11:09 (IST)25 Jan 2019
राजनाथ ने कहा, 2019 में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कोई चुनौती नहीं है

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस द्वारा प्रियंका गाँधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाये जाने को उसका (कांग्रेस) आंतरिक मामला बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को चुनौती नहीं मानते। सह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस द्वारा भले ही प्रियंका को सक्रिय राजनीति में अब घोषित तौर पर सामने लाया गया हो, लेकिन अघोषित रूप से वह 15-20 वर्षो से काम कर रही है। कुछ भी हो लेकिन कांग्रेस भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है।

10:44 (IST)25 Jan 2019
''अच्छी बात है राहुल समझ गए वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते''

वरिष्ठ भाजपा नेता सुमित्रा महाजन ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि राहुल को समझ आ गया कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते। इसलिये उन्होंने बहन प्रियंका को अपनी मदद के लिये बुला लिया।" महाजन ने कहा, "मैं कांग्रेस के परिवारवाद के झगड़े में नहीं पड़ती। यह विषय कांग्रेस के लोग ही जानें। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगी कि जिस व्यक्ति में नेतृत्व की ताकत है, उसे आगे आने का मौका दिया जाना चाहिये।" उन्होंने मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तरप्रदेश का प्रभारी कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर बधाई दी।

10:12 (IST)25 Jan 2019
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, अकेले राजनीति करना राहुल के बस की बात नहीं है

सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा की आमद को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सीधा सवाल उठाया। महाजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, "प्रियंका अच्छी महिला हैं। मगर (पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव के रूप में) उनकी नियुक्ति से यह बात भी सामने आती है कि राहुल ने एक प्रकार से स्वीकार कर लिया कि राजनीति करना उनके अकेले के बस की बात नहीं है।