Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के बाद आखिरकार वो दिन आ ही गया, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस सवाल का जब जवाब मिलेगा कि जनता का मत किसके पक्ष में है। क्या देश की जनता तीसरी बार NDA पर भरोसा जताने वाली है। या फिर इंडिया गठबंधन के दावे को सच साबित करेगी।

हालांकि, एग्जिट पोल के मुताबिक, तो एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र तीसरी बार जीतकर नेहरू की बराबरी कर पाएंगे या फिर बीजेपी 2.0 पर रुक जाएगी।

कई एग्जिट पोल में तीसरी बार बीजेपी फिर बहुमत से सरकार बना सकती है। कुछ एग्जिट पोल ने एनडीए को 400 पार तक का दावा किया है। वहीं विपक्ष को किसी एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं है। विपक्षी नेता एग्जिट पोल का अपना नंबर 295 लेकर नतीजे आने का इंतजार करने को कह रहे हैं।
ऐसे में सवाल उठता है कि एग्जिट पोल का अनुमान ही अगर नतीजों में बदलता है तो क्या नरेंद्र मोदी की जीत राजीव गांधी के दौर में कांग्रेस को मिली 1984 की जीत से भी बहुत बड़ी होगी?

अगर एग्जिट पोल नतीजों में बदला तो क्या ये जवाहर लाल नेहरू को लगातार तीन बार मिली जीत से बड़ा जनता का विश्वास मत होगा? अगर एक्जिट पोल के मुताबिक NDA 401 सीट तक गया तो क्या नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी जीत और 400 पार का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी को मिली विजय से बड़ा इतिहास रचेगी?

पंडित नेहरू 1947 से 1964 तक 17 साल तक प्रधानमंत्री रहे। लोकसभा की वेबसाइट के अनुसार, वे देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 1957 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने अकेले 371 सीटें जीती थीं, जब 1951 में पहले चुनावों के बाद नेहरू सत्ता में लौटे थे।

ऐसे में सभी की निगाहें 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर हैं, जो आज घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पता चलेगा कि कौन सी राजनीतिक पार्टी या गठबंधन सरकार बनाएगी और क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में तीसरे कार्यकाल के लिए वापसी करेंगे।