Lok Sabha Elections 2024: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में एक रैली में कांग्रेस की आलोचना के दौरान पाकिस्तान को चर्चा में लाकर देश में पहले से ही बढ़ी राजनीतिक गर्मी को और बढ़ा दिया। पीएम ने कहा कि भारत में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो रही है और पाकिस्तान के नेता पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी। लेकिन मोदी की मजबूत सरकार आतंकवादियों को उनकी जमीन पर ही मार गिराती है।
राहुल गांधी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान शहजादे को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए काफी उतावला है। कांग्रेस पार्टी पहले से ही पाकिस्तान की प्रशंसक है। उन्होंने रैली में कहा कि पाकिस्तान और कांग्रेस के बीच साझेदारी अब उजागर हो गई है।
कांग्रेस नकली सामान की फैक्ट्री बन गई- पीए मोदी
प्रधानमंत्री ने मोहब्बत का दुकान वाले प्रकरण पर भी कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह अब नकली सामान की फैक्ट्री बन गई है। उन्होंने पूछा लोग पूछ रहे हैं कि कांग्रेस इतनी बौखलाई हुई क्यों है। आज कांग्रेस नकली फैक्ट्री यानी नकली सामान की फैक्ट्री बन गई है। कांग्रेस खुद को मोहब्बत की दुकान कहकर झूठ क्यों बेच रही है?यूपीए शासन को शासनकाल और वर्तमान एनडीए शासन को सेवाकाल के रूप में बताया है।
पीएम मोदी ने देश को विभाजित करने का आरोप लगाया
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश को विभाजित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मोदी ने आगे कहा कि आजकल कांग्रेस के शहजादे संविधान को सिर पर रखकर नाच रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस को मुझे जवाब देना चाहिए कि जिस संविधान को आप आज माथे पर रखकर नाच रहे हैं, वह संविधान देश के सभी हिस्सों में लागू क्यों नहीं हुआ। आज मोदी देश को एक करने के सरदार साहब के सपने को साकार कर रहे हैं। कांग्रेस जहां देश को बांटने में लगी है, वहीं कांग्रेस समाज में झगड़े कराना चाहती है।
प्रधान मंत्री ने एनडीए शासन के आखिरी कामों पर प्रकाश डाला और कहा कि कांग्रेस शासन के 60 सालों के दौरान, लगभग 60 फीसदी ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं थे। 10 सालों में बीजेपी की सरकार ने 100 प्रतिशत शौचालय बनाए। 60 साल में कांग्रेस देश के सिर्फ 3 करोड़ ग्रामीण घरों तक ही नल के पानी की सुविधा पहुंचा पाई। आज लगभग 75 फीसदी घरों में नल का पानी है।
कांग्रेस पर बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का आरोप
पीएम मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण गरीबों के नाम पर करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी सरकार के कार्यकाल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन के बैंक अकाउंट खोले गए।
कांग्रेस हमेशा गलत काम करने वाली पार्टी रही – पीएम मोदी
गुजरात के सुरेंद्रनगर में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गलत काम करने वाली पार्टी रही है। उनसे आजादी मांगी गई, लेकिन उन्हें विभाजन मिल गया। उन्हें विकास देना था, लेकिन उन्होंने देश को लूट लिया। गरीबों का पैसा कांग्रेस के पास चला गया। अब वे एसटी, एससी, ओबीसी, आरक्षण चुराकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।
