Election Commission of India (ECI) Jharkhand Election/Chunav Results 2024 http://www.eciresults.nic.in, eci.gov.in: आज झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हुए हैं। वोटों की काउंटिंग जारी हैं और चुनाव अपनी वेबसाइट पर एक-एक सीट के रुझान शेयर कर रहे हैं। अब तक के रुझाने मे एनडीए को बड़ा झटका लगा है और इंडिया गठबंधन 50 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडी 33 सीटों पर आकर अटक गया है। बीजेपी ने सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रामक चुनाव प्रचार किया था लेकिन अब बीजेपी का कैंपेन नतीजों में फुस्स हो गया है। जनता ने अब तक के रुझानों में यह संकेत दिया है कि झारखंड में तो हेमंत सोरेन का ही राज चलेगा।
Jharkhand Election Results 2024 LIVE | Maharashtra-Jharkhand Election Results 2024
झारखंड में पिछले चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। जेएमएम और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी और 5 साल तक मुख्यमंत्री पद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने संभाला था। अब सोरेन के सामने अपनी कुर्सी बचाने की चुनौती है, जबकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में आक्रामक कैंपेन किया था। अब यह देखना होगा कि नतीजा क्या रहता है। यहां पढ़िए आज की अन्य बड़ी खबरें
Maharashtra Election Results 2024 | Maharashtra, Jharkhand Election Results 2024
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे
| राजनीतिक दल | सीटें |
| JMM | 34 |
| BJP | 21 |
| Congress | 16 |
| CPIML | 02 |
| RJD | 04 |
| AJSU | 01 |
| LJPRV | 01 |
ECI की वेबसाइट से झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के साथ…
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक इंडिया गठबंधन ने बढ़त बना ली है, जबकि बीजेपी वाले एनडीए गठबंधन का अभी तक खाता भी नहीं खुला है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर झारखंड का पहला रुझान आ गया है, जिसमें दो सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। इसमें एक सीट पर कांग्रेस और एक पर लेफ्ट आगे चल रहा है।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की गिनती जारी है और कुछ ही देर में पहला रुझान सामने आएगा।
सरायकेला सीट से बीजेपी के प्रत्याशी और पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा है कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और वही तय करेगी कि राज्य में सीएम किसे बनाना है।
चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग काउंटिग सेंटर्स पर वोटों की गिनती शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव आयोग का पहले ही कहना था कि पहला रुझान आने में साढ़े 8 से 9 बज सकता है।
झारखंड बीजेपी नेता बाबू लाल मरांडी ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा है कि मतगणना के बाद एनडीए को 51 से ज्यादा सीटों के साथ बहुमत मिलेगा। इसके साथ ही राज्य में एनडीए की सरकार बनने वाली है।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर गौर करना भी अहम है। पिछले चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी थी।
Jharkhand Election 2019 Results
BJP- 25
Congress- 16
JMM- 30
दूसरे चरण की वोटिंग के बाद कई न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने झारखंड चुनाव को लेकर एग्जिट पोल्स रिलीज किए थे। इसमें दोनों ही गठबंधनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला था। अब यह देखना होगा कि आज दोनों के बीच कांटे की टक्कर होती है, या जनता का फैसला एकतरफा होगा।
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी 81 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई थी। वोटिंग के बीच एनडीए और इंडिया दोनों गठबंधनों ने दावा किया है कि सरकार वही बना रहे हैं लेकिन किसका दावा सच साबित होता है, यह आज देखना सबसे अहम होगा।
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले हुए लोकसभा चुनावों में एनडीए ने 9 सीटें जीती थीं लेकिन पिछले नतीजों के मुकाबले उसे तीन सीटों का नुकसान हुआ था। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन ने एनडीए की इन तीन सीटों पर कब्जा कर लिया था और 5 सीटें अपने नाम की थीं।
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में हुई वोटिंग के बाद आज नतीजों का दिन है। चुनाव आयोग सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू करेगा, जिसके बाद सारी डिटेल्स ECI की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड होंगी।
झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए चुनाव आयोग सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। ECI काउंटिंग के सभी अपडेट्स अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर रहा है। इन रुझानों और नतीजों के अपडेट्स के लिए जुड़े रहे जनसत्ता के साथ…
