Latest Update of 19th August: हिमाचल प्रदेश में शिमला में कई इलाकों में भारी बारिश के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में भूस्खलन से कई लोगों की मृत्यु हुई है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है। SDRF, NDRF और भारतीय सेना की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पीड़ितों को निकालने की कोशिश में लगे हैं।
वहीं, पंजाब में कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी कम हो जाने के बावजूद एनडीआरएफ, सेना और बीएसएफ के दलों का बचाव और राहत अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, कपूरथला, रूपनगर, फिरोजपुर, फाजिल्का सहित जिलों के लगभग 150 गांव प्रभावित हुए हैं। दोनों जलाशयों में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद से ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर बढ़ गया था जिससे निचले इलाकों और नदियों के तटों के पास स्थित इलाकों में बाढ़ आ गई थी।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
अभिनेता रजनीकांत लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पहुंचे। अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से 9 साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। 5 साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: अभिनेता रजनीकांत लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास पहुंचे। pic.twitter.com/XkFt2lxZdO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2023
बादल फटने और भूस्खलन में 70 से अधिक लोगों की जान लेने के बाद शिमला सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ी राज्य में पर्यटकों का आना फिर से शुरू हो गया है। पर्यटन व्यवसाय इकाइयों को बिजनेस जल्द ठीक होने की उम्मीद है जो अचानक आई बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
लद्दाख में राहुल गांधी का बड़ा दावा, पढ़ें पूरी खबर
राहुल गांधी ने पिता को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=20Q_0G_taHE
