देश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। अब राजनीतिक पार्टियों ने भी एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। न्यूज 18 पर बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया और कांग्रेस प्रवक्ता अजॉय कुमार के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। गौरव भाटिया ने यहां तक कह दिया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के लोगों को जूते पड़ेंगे।
दरअसल बात महाराष्ट्र की हो रही थी। इसपर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, टिप्पणी तो पीएम मोदी पर भी की जा सकती थी, लेकिन हम नहीं करते। इसके बाद गौरव भाटिया कहने लगे, नाम तो मैं आपका भी ले सकता था। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में रैली की।
इस बीच ऐंकर अमीष ने कहा कि गौरव भाटिया, आप चुप हो जाइए। गौरव भाटिया ने भड़कते हुए कहा, क्यों चुप हो जाऊं। आम जनता आपको (कांग्रेस प्रवक्ता) जूते मारेगी। आप लोगों ने वसूली की इसीलिए महाराष्ट्र का यह हाल हुआ। इसपर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ये ओछे आदमी हैं। शर्म आनी चाहिए इन्हें। गौरव भाटिया कहने लगे, अगर मोदी जी ने टीका न लगवाया होता तो आप लोग पूछते क्यों नहीं लगवाया और जब लगवा लिया है तो इसपर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
डिबेट शो में सपा के अनुरगा भदौरिया ने कहा, भाजपा की बातों को इतिहास याद रखेगा। योगी जी अवॉर्ड लेकर इधर-उधर घूम रहे थे। अगर केंद्र की सरकार एक साल पहले व्यवस्था कर लेती तो आज लोगों को सड़क पर या ऑटो में नहीं पड़े रहना होता।
ऐंकर ने पूछा, क्या राहुल गांधी प्रचार कर रहे हैं, सच है या नहीं? इसपर सपा प्रवक्ता कहने लगे, अमित शाह भी प्रचार कर रहे हैं। ऐंकर ने कहा, यह बात पूरे देश को समझनी चाहिए। सपा प्रवक्ता भदौरिया लगातार राज्य और केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहे। बता दें कि अब भारत में एक दिन में ही 2 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। वहीं सिस्टम लाचार नजर आ रहा है। ऐसे में भाजपा के लोग राज्य सरकारों पर और विपक्षी पार्टियों के लोग भाजपा पर इल्जाम मढ़ने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं।