असम विधानसभा चुनाव के रूझान भाजपा के पक्ष में जा रहेे हैं। भाजपा यहां पर पहली बार सरकार बनाने जा रही है। रूझानों के अनुसार असम में भाजपा 79, कांग्रेस 26 और एआईयूडीएफ 14 सीट पर आगे है। भाजपा के सभी बड़े नेता आगे चल रहे हैं। वहीं एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल पीछेे चल रहे हैं।

असम में 4 और 11 अप्रैल को दो चरणों में 126 सीटों के लिए वोट डाले गए। 2011 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 79 सीटों पर जीती थी। वहीं भाजपा के पास 5 सीटें थी।

Live Updates:

भाजपा 76, कांग्रेस 29 और एआईयूडीएफ 13 सीट पर आगे

भाजपा 80, कांग्रेस 25, एआईयूडीएफ 14 सीट पर आगे

भाजपा 49, कांग्रेस 24 और एआईयूडीफ 9 सीट पर आगे

भाजपा बहुमत से 26 सीट दूर

भाजपा 38, कांग्रेस 20 और एआईयूडीफ 8 सीट पर आगे

कांग्रेस को 10 और एआईयूडीएफ 6 सीटों पर आगे

भाजपा 27 सीटों पर आगे

भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट पर आगे

कांग्रेस 6 और एआईयूडीएफ 4 पर आगे

भाजपा 19 सीटों पर आगे

भाजपा ने बढ़त बनाई

असम से शुरुआती रूझान आने शुरू

सभी राज्‍यों के चुनाव नतीजे देखने के लिए क्लिक करें

टीवी चैनलों की ओर से कराए गए एग्जिट पोल्‍स में भाजपा को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने की भविष्‍यवाणी की गई है। इसके  अनुसार भाजपा को 74, कांग्रेस को 34, ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट को 13 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए क्लिक करें