Bihar Vidhan Sabha Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी बेहद आक्रामक है। चुनाव से पहले राज्य में संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं और आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के अलावा राबड़ी देवी को पार्टी का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में शामिल जगदानंद सिंह को भी उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।

इसी महीने की शुरुआत में आरजेडी ने अध्यक्ष चुनाव कराए थे और 13वीं बार लालू यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद से ही लगातार आरजेडी में संगठन के स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। इसके अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्रधान सचिव और सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

आज की बड़ी खबरें

इन नेताओं को भी मिलेगी अहम जिम्मेदारी

आरजेडी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, महबूब अली कैसर और उदय नारायण चौधरी को भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं महासचिव के तौर पर जय प्रकाश नारायण यादव, डॉ. नीललोहितदास (पूर्व एमए) भोला यादव, ललित कुमार यादव (विधायक), कुमार सर्वजीत (विधायक), सैय्यद फैसल अली (एमएलसी), अभय सिंह (झारखंड), सुखदेव पासवान, सुशीला मोराले, अनु चाको (केरल), अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, रेनू कुशवाहा हैं।

इन्हें बनाया गया है सचिव

संगठन में हुए अन्य बदलावों की बात करें तो यदुवंश कुमार यादव, लाल रत्नाकर, भारत भूषण मंडल, कार्तिकेय कुमार सिंह, विजय वर्मा, संतोष कुमार जयसवाल, संजय ठाकुर, राजेंद्र राम, स्वीटी सिमा हेम्ब्रम, सुरेंद्र राम को सचिव का पद दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी अपने वोट बैंक के विस्तार में जुटी हुई है और नए पदाधिकारियों को उनके टास्क दिए जा रहे हैं।

प्रकोष्ठ में भी हुआ है बदलाव

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव के अलावा हाल ही में 6 प्रमुख प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इसके तहत महिला प्रकोष्ठ की कमान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह, युवा प्रकोष्ठ का नेतृत्व सांसद अभय कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का प्रभार बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को दिया गया है।

इसके अलावा किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद सुधाकर सिंह और छात्र प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रोफेसर नवल किशोर को दी गई है।