Ladwa (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा की लाडवा विधानसभा सीट पर नवाब सिंह सैनी की जीत हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस को 16054 वोटों से हराया है। लाडवा विधानसभा सीट पर कभी भी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। यहां पर एक ना एक पार्टी को जरूर अवसर मिला है। इस सीट पर लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here

यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने उनके खिलाफ विधायक मेवा सिंह को फिर से टिकट देकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। आम आदमी पार्टी ने जोगा सिंह को टिकट दिया है। इतना ही नहीं स्थानीय नेता संदीप गर्ग ने निर्दलीय के तौर पर ताल ठोकी है। खास बात यह है कि इस सीट पर कई भी उम्मीदवार दो बार जीत का स्वाद नहीं चख सका है।

साल 2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां पर लाडवा सीट से पवन सैनी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था और कांग्रेस पार्टी ने मेवा सिंह को ही टिकट दिया था। हालांकि, दोनों के बीच काफी टफ फाइट देखने को मिली थी। लगभग 12 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मेवा सिंह ने विजय हासिल की थी। मेवा सिंह को 57 हजार 665 वोट मिले थे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के नेता 45 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारवोटजीते/हारे
कांग्रेसमेवा सिंह57,665जीते
बीजेपीपवन सैनी45,028हारे
आईएनएलडीसपना बड़शामी15,513हारे

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2014 के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2019 के बिल्कुल ही उलट थे। यहां पर मोदी लहर में भारतीय जनता पार्टी ने पवन सैनी पर ही भरोसा जताया था और उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं, लाडवा सीट पर इनेलो ने बच्चन कौर बड़शामी को टिकट दिया था। इस विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पवन सैनी ने लाडवा सीट पर बचन कौर बड़शामी को तीन हजार वोटों के करीबी अंतर से हराया था।

लाडवा विधानसभा सीट का सियासी समीकरण

लाडवा विधानसभा सीट पर साल 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। लाडवा सीट पर इस बार चौथा चुनाव होगा। पहले लाडवा थानेसर हलके में आता था। लाडवा के साथ जोड़ा बाबैन का हिस्सा रादौर विधानसभा सीट के तहत था। लाडवा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में एक विधानसभा क्षेत्र है। 2011 की जनगणना के मुताबिक, लाडवा की 22.6 फीसदी आबादी अनुसूचित जातियों की है।