कोडरमा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती संपन्न हुई। इस सीट पर 22 राउंड चले वोटों की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी नीरा यादव ने 86734 वोटों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के सुभाष प्रसाद यादव को 5815 वोटों से हराया। उन्हें 80919 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी शालिनी गुप्ता 69537 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
कोडरमा सीट पर कौन-कौन हैं प्रत्याशी?
कोडरमा सीट की बात करें तो यहां एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। यहां बीजेपी ने नीरा यादव को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर आरजेडी ने सुभाष यादव को प्रत्याशी बनाया था। अ यह देखना होगा कि आज आने वाले नतीजों में कौन बाजी मार पाता है।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
बीजेपी | डॉक्टर नीरा यादव | 86734 |
RJD | सुभाष यादव | 80919 |
क्यों अहम है कोडरमा की सीट
कोडरमा में जिला मुख्यालय और विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र होने के चलते यह इलाका राज्य की सियासत में अहम रोल निभाता है। झारखंड राज्य गठन से पहले तक यह सीट बिहार राज्य के हिस्से थी। 2000 में झारखंड निर्माण के बाद यहां 2005 में पहले विधानसभा चुनाव हुए थे, जिसमें आरजेडी की जीत हुई थी।
2019 में कोडरमा में किसकी हुई थी जीत
2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी ने नीरा यादव को एक बार फिर टिकट दिया था। बीजेपी प्रत्याशी को 63675 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर आरजेडी के अमिताभ कुमार रहे थे। उन्हें 61878 वोट मिले थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते/हारे |
झारखंड विकास मोर्चा | बाबूलाल मरांडी | 52352 | जीते |
बीजेपी | लक्ष्मण प्रसाद सिंह | 34802 | हारे |
बता दें कि 2009 में यह सीट आरजेडी के पास थी। इसके बाद यह सीट बीजेपी के पास चली गई थी। 2014 में इस सीट से बीजेपी ने नीरा यादव को टिकट दिया था और उन्होंने मोदी लहर में एक बड़ी जीत हासिल की थी। 2019 में भी वहीं यह सीट जीती थीं।