जनता दल (सेक्युलर) के एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने हैं। बेंगलुरू स्थित विधान सौध में आज (23 मई) उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें मंच पर शपथ दिलाई। कुमारस्वामी के अलावा इस दौरान कांग्रेस के जी.परमेश्वर ने भी शपथ ली, जो उप-मुख्यमंत्री बने हैं। कार्यक्रम में विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता और कुछ राज्यों के सीएम भी उपस्थित थे। वे सभी शपथग्रहण के बाद नए सीएम के साथ हाथ हिलाते और मुस्कुराते नजर आए थे। ऐसे में विपक्षी पार्टियों, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों के एकजुट होने की झलक साफ दिख रही थी।
कुमारस्वामी के शपथग्रहण में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार इस दौरान मंच पर कर्नाटक के नए नवेले सीएम कुमारस्वामी के साथ उपस्थित थे।
कौन हैं कर्नाटक के नए CM, इस लिंक पर क्लिक कर जानें उन्हें करीब से
HD कुमारस्वामी: थिएटर चलाया, सिनेमा बनाया, राजकुमार जैसा पैंट पहनने का था क्रेज
आपको बता दें कि कुमारस्वामी इससे कर्नाटक में जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन का नेतृत्व कर रहे थे। कर्नाटक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इससे पहले बताया था कि कांग्रेस के रमेश कुमार अगले विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) होंगे, जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष पद जद (एस) के खाते में जायेगा। कांग्रेस के 22 और जद (एस) से 12 मंत्री होंगे।
कांग्रेस ने ऑफर पर कुमारस्वामी का खुलासा- गुलाम नबी आजाद ने फोन पर कहा था- तुरंत हां या न करिए
शुक्रवार को विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण के बाद वे शपथ लेंगे। कुमारस्वामी एक हफ्ते के अंदर कर्नाटक में शपथ लेने वाले दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। बीजेपी के प्रदेश प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने 19 मई को शक्ति परीक्षण का सामना किए बगैर इस्तीफा दे दिया था। कुमारस्वामी ने इससे पहले कहा था कि विभागों के आवंटन पर शुक्रवार को चर्चा होगी। गठबंधन के सुचारू रूप से कामकाज करने के लिए एक समन्वय समिति गठित की जाएगी।
एक्ट्रेस राधिका से कुमारस्वामी ने कभी नहीं की शादी, खोला जा रहा निजी जिंदगी का बंद हो चुका पन्ना?
बेंगलुरू स्थित विधान सौध में शपथग्रहण का कार्यक्रम हुआ। कुमारस्वामी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद विपक्ष के सभी बड़े नेता मंच पर एकजुट नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, सपा के अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्र बाबू नायडू, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, माकपा के सीताराम येचुरी और एनसीपी के शरद पवार इस दौरान मंच पर कर्नाटक के नए नवेले सीएम कुमारस्वामी के साथ उपस्थित थे।
कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी पहुंचे। ये दोनों नेता पहली बार मंच पर एक साथ दिखे।
जेडीएस-कांग्रेस के संयुक्त रूप से विधानसभा में 117 सदस्य हैं। इनमें एक क्षेत्रीय पार्टी के विधायक व एक निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। कर्नाटक के 224 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 222 सदस्य हैं। इसमें जेडीएस के 36 सदस्य हैं। जेडीएस के चुनावपूर्व सहयोगी बसपा के एक, कांग्रेस के 78 व भारतीय जनता पार्टी के 104 सदस्य हैं। जेडीएस ने भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव बाद गठबंधन बनाया है। राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
कुमारस्वामी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले उन्होंने फरवरी 2006 से अक्तूबर 2007 के बीच 20 महीनों तक जद (एस)-भाजपा गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था। कुमारस्वामी ने स्वीकार किया है कि अगले पांच साल कांग्रेस - जद (एस) गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए ‘‘बड़ी चुनौती’’ रहेगी। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा की प्रभावी क्षमता फिलहाल 221 सदस्यों की है। विधानसभा चुनाव में भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।
राज्यपाल वजुभाई वाला द्वारा 19 मई को जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद रविवार से कुमारस्वामी (58) लगातार मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। राज्यपाल ने त्रिशंकु विधानसभा में भाजपा की तीन दिन की सरकार के बहुमत हासिल नहीं कर पाने के बाद जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। अधिकारी ने कहा, "वह रामनगरम से होते हुए दोपहर बाद बेंगलुरू लौट जाएंगे। रामनगरम में वह उसी देवी के मंदिर में जाकर आशीर्वाद लेंगे।" बेंगलुरू के मंदिरों में रविवार को दर्शन के बाद कुमारस्वामी अपने गृह जिले हसन गए, जहां उन्होंने रंगनाथ स्वामी व लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिरों में प्रार्थना की।
सरकारी अधिकारियों और जद (एस) सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी , संप्रग अध्यक्ष एवं उनकी मां सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के भी समारोह में शरीक होने की संभावना है। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, बिहार विधानसभा में विपक्षी नेता तेजस्वी यादव और नेकां के नेता फारूक अब्दुल्ला के भी उपस्थित होने की उम्मीद है। बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता अखिलेश यादव भी समारोह में शरीक होंगे।
कुमारस्वामी ने बुधवार को शपथ लेने से पहले चामुंडेश्वरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। पार्टी के एक अधिकारी ने कहा, "कुमारस्वामी शाम को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले चामुंडेश्वरी देवी का आशीर्वाद लेने के लिए अपनी पत्नी अनीता के साथ बेंगलुरू से पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचे।"