Karawal Nagar Delhi Election/Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी को बुरी शिकस्त मिली है। पार्टी के कई बड़े नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए। वहीं, बात करावल नगर सीट की करें, तो इस सीट पर भी आप को बड़ी हार मिली है।
करावल नगर सीट से बीजेपी के चर्चित चेहरे कपिल मिश्रा ने जीत का परचम लहरा दिया है। करावल नगर सीट पर कुल 24 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी। पहले राउंड से ही कपिल मिश्रा आगे चल रहे थे। दोपहर 2:30 बजे तक सभी राउंड के वोटों की गिनती पूरी हुई, इसके साथ ही भाजपा नेता ने कुल 1,07,367 मत हासिल किए। जबकि आम आदमी पार्टी के मनोज कुमार त्यागी को 84,012 वोट मिले और कांग्रेस नेता पीके मिश्रा को 3,921 मतों से संतोष करना पड़ा।
यहां देखें करावल नगर सीट पर हर-पल की अपटेड
समय | आम आदमी पार्टी से मनोज त्यागी | बीजेपी से कपिल मिश्रा | कांग्रेस से पीके मिश्रा |
सुबह 9 बजे | 2,906 कुल वोट | 6,015 कुल वोट (3,109 वोटों से आगे) | 186 कुल वोट |
सुबह 10 बजे | 8,125 कुल वोट | 16,728 कुल वोट (8,603 वोटों से आगे) | 450 कुल वोट |
सुबह 10:30 बजे | 15,761 कुल वोट | 31,265 कुल वोट (15,504 वोटों से आगे) | 911 कुल वोट |
सुबह 11 बजे | 21,819 कुल वोट | 42,170 कुल वोट (20,351 वोटों से आगे) | 1,211 कुल वोट |
दोपहर 12 बजे | 28,390 कुल वोट | 59,370 कुल वोट (30,980 वोटों से आगे) | 1,554 कुल वोट |
दोपहर 12:30 बजे | 32,484 कुल वोट | 70,864 कुल वोट (38,380 वोटों से आगे) | 1,777 कुल वोट |
दोपहर 1:30 बजे | 46,101 कुल वोट | 90,948 कुल वोट (44,847 वोटों से आगे) | 2,312 कुल वोट |
दोपहर 2:30 बजे | 84,012 कुल वोट | 1,07,367 कुल वोट (23,355 वोटों से जीते) | 3921 |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव नतीजे
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में करावल नगर की सीट से मोहन सिंह बिष्ट बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, उस समय उनके सामने आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट ने एक बार फिर से जीत दर्ज की थी। बिष्ट को तब 96,721 वोट मिले थे जबकि दुर्गेश पाठक की झोली में 88,498 वोट आए थे। मोहन सिंह बिष्ट की जीत का अंतर 8,223 वोटों का रहा था।
कैसे रहे थे 2020 के नतीजे?
पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
आप | दिर्गेश पाठक | 96721 |
बीजेपी | मोहन सिंह बिष्ट | 88498 |
कांग्रेस | अरबिंद सिंह | 2242 |
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
वहीं, बात 2015 की करें, तो उस समय के विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा ने अपनी हार का बदला लेकर मोहन सिंह बिष्ट को हराया था। उस चुनाव में कपिल मिश्रा को 1,01,865 वोट मिले थे जबकि मोहन सिंह बिष्ट 57,434 ही वोट ला सके थे। कपिल मिश्रा ने यह विधानसभा चुनाव 44,431 वोटों के बड़े अंतर से जीता था।