Jharkhand Assembly Elections हारने के बाद BJP ने Jharkhand Vikas Morcha (JVM) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी में लौटा लिया है। राजधानी रांची में सोमवार को ‘मिलन समारोह’ के दौरान गृह मंत्री ने बताया उन्होंने वरिष्ठ नेता करार दिया। शाह ने कहा कि आज कई साल बाद मरांडी जी ने फिर से एक बार बीजेपी के कमल का निशान लेकर घरवापसी की है। वह आगे बोले, “मोदी जी, दिल्ली में हैं। उन तक आवाज जानी चाहिए कि बाबूलाल मरांडी जी BJP में आ गए हैं।”
शाह के मुताबिक, “मैं भाजपा और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से मरांडी जी और उनके साथ आए झारखंड विकास मोर्चा के लाखों कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं और विश्वास भी दिलाता हूं कि आप अपने ही घर में आए हैं।”
बकौल गृह मंत्री, “झारखंड की महान भूमि को अलग राज्य की पहचान देने का काम पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। जब मुख्यमंत्री बनाने का मौका भाजपा को मिला, तो श्री बाबूलाल मरांडी को ही हमने मुख्यमंत्री बनाया।”
Addressing Milan Samaroh in Ranchi, Jharkhand. https://t.co/6zUoLEPpJa
— Amit Shah (@AmitShah) February 17, 2020
उन्होंने आगे कहा- आज मेरे लिए बड़े हर्ष का विषय है, क्योंकि मैं जब 2014 में पार्टी का अध्यक्ष बना, तभी से ये प्रयास कर रहा था कि बाबूलाल जी भाजपा में आ जाएं। बाबूलाल जी के भाजपा में आने से पार्टी के स्थानीय नेतृत्व को अनुभवी और संघर्षरत नेता मिलेगा और इससे भाजपा की ताकत अनेक गुना बढ़ेगी।
मरांडी, झारखंड के पूर्व सीएम भी हैं। नवंबर 2000 से मार्च 2003 तक वह झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। सोमवार को उनकी अगुवाई वाले JVM का भाजपा में विलय हुआ है। चार बार सांसद रहे मरांडी ने 2006 में भाजपा से अलग हो कर अपनी ‘‘झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)’’ पार्टी बना ली थी।